जांजगीर-चांपा में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर आबकारी विभाग की ताबातोड़ कार्यवाही,अलग अलग दो स्थानों से भारी मात्रा में महुआ लहान के साथ अवैध शराब बरामद।।
14/07/2025 12:05 AM Total Views: 25008

आबकारी विभाग जाँजगीर चांपा की कार्यवाही आबकारी आयुक्त श्री श्याम धावड़े एव कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमति नीलिमा दीघ्रस्कर के विशेष मार्गदर्शन में जिला-जांजगीर में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर ताबातोड कार्यवाही की जा रही है।इसी कड़ी में अलग अलग स्थानों से अवैध मदिरा 22 बल्क लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बिक्री करने वाले पर कार्यवाही की गई। दोनो आरोपियों के विरुद्ध 34 (2) की धारा दर्ज कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जिला जाँजगीर-चाँपा के ग्राम-कड़ारी के आरोपि शत्रुघन बरेठ पिता भोजराम बरेठ,साकिन-कड़ारी,थाना-बाराद्वार ज़िला-जाँजगीर चाँपा एवं ग्राम परसापाली के आरोपी भागवत प्रसाद सूर्यवंशी साकिन परसापाली थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)के आधिपत्य से क्रमशः10.00 लीटर एवं 12 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब तथा 200kg महुआ लाहन बरामद होने पर उक्त आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),59(क)के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया।उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज नायक आबकारी उपनिरीक्षक विकास सांडे,शिल्पा दुबे,रमेश सीदार,सुनील रात्रे एवं मुख्य आरक्षक छेदीलाल लहरे,मुकेश शर्मा,देवदत जायसवाल,अनवर मेनन,राजेश पांडे आरक्षक शीतला कौशिक एवम नगर सैनिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
News suhanalivenews.com===
Read Also This:
S.MATHUR=MO.6263113057==
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जांजगीर-चांपा में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर आबकारी विभाग की ताबातोड़ कार्यवाही,अलग अलग दो स्थानों से भारी मात्रा में महुआ लहान के साथ अवैध शराब बरामद।।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





