जांजगीर-चांपा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 13.30 लीटर अवैध शराब जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार
06/06/2026 8:14 PM Total Views: 30851

SUHANA LIVE NEWS (report).SUKHSAGAR MATHUR जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा एवं कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी नीलिमा दीघ्रस्कर के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 13.30 लीटर अवैध शराब जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 02 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें अवैध रूप से शराब का भंडारण एवं परिवहन पाया गया।
अफरीद में हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद
दिनांक 05 जून 2026 को आबकारी वृत्त चांपा की टीम ने ग्राम अफरीद, वार्ड क्रमांक 9 में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी संतोष राठौर (38 वर्ष) के कब्जे से 07 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
मुड़पार में घर से मिली देशी शराब
वहीं, 06 जून 2026 को आबकारी विभाग ने ग्राम मुड़पार में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवीण कुमार (27 वर्ष) के रिहायशी मकान से 06.30 लीटर देशी प्लेन मदिरा बरामद की। आरोपी के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई को सफल बनाने में आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल सांडे एवं सुनील रात्रे के साथ मुख्य आरक्षक राजेश पांडे तथा आरक्षक शीतला कौशिक,बबलू कंवर और रामदुलारी यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अवैध शराब कारोबारियों पर जारी रहेगा शिकंजा
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
सुहाना लाइव न्यूज जांजगीर चांपा छग.भारत
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
मो.6263113057
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जांजगीर-चांपा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 13.30 लीटर अवैध शराब जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





