सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं -अर्जुन सिंह राठौर सत्य की विजय हुई,माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आभार, JCCJअमित जोगी के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक माननीय सुप्रीम

Featured Image

कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए जेसीसीजे सक्ति के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर सुप्रीम कोर्ट की फैसले का स्वागत करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा।  SUHANA LiVE NEWS.सक्ति छत्तीसगढ़ दिनांक 23 अप्रैल2026.जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी के प्रकरण में आज माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया निर्णय ऐतिहासिक है। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट द्वारा श्री अमित जोगी को दिए गए आजीवन कारावास के आदेश पर रोक (स्टे) लगा दी है। यह निर्णय न केवल न्यायपालिका में विश्वास को और मजबूत करता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि सत्य को अस्थायी रूप से परेशान किया जा सकता है, परंतु उसे पराजित नहीं किया जा सकता। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे इस न्यायपूर्ण निर्णय के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट का हृदय से आभार व्यक्त करती है। पार्टी का मानना है कि यह सत्य और न्याय की ऐतिहासिक विजय है, जिसने लोकतांत्रिक मूल्यों और न्याय की गरिमा को पुनः स्थापित किया है। जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौर ने कहा कि हमारी पार्टी न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास रखती है और आज का यह फैसला उसी विश्वास को और सुदृढ़ करता है। अंत में,जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पुनः माननीय सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत करती है और इसे सत्य की ऐतिहासिक जीत मानती है। Suhana live news Janjgir champa cg. SUKHSAGAR MATHUR  MO.6263113057