SUHANA LIVE NEWS - जांजगीर चांपा भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों के हितों के लिए सक्रिय छत्तीसगढ़ राज्य से पंजीकृत संस्था श्री राम मजदूर कल्याण समिति के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति के लगभग दो हजार सदस्य हैं और निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए मतदान 27 मई 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक समिति के मुख्य कार्यालय केराझरिया में संपन्न होगा। मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतगणना कर विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति ने सर्वसम्मति से पूर्व पार्षद नागेंद्र गुप्ता को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।

Featured Image

इसके साथ ही यासीन मेमन एवं किशन नामदेव को पर्यवेक्षक तथा नरेंद्र वैष्णव एवं विमल राठौर को सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति अध्यक्ष धजा राम साहू,संरक्षक समद बेग एवं बहरता राम धीवर ने संबंधित नियुक्ति पत्र सौंपते हुए सभी पदाधिकारियों से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने की अपेक्षा व्यक्त की SUHANA LIVE NEWS JANJGIR CHAMPA CG. SUKHSAGAR MATHUR mo.6263113057