जांजगीर-चांपा पुलिस की अनूठी पहल: तीन गांवों में एक साथ बनी महिला कमांडो टीम,नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा की संभालेंगी कमान
06/06/2026 8:48 PM Total Views: 30850


SUHANA LIVE NEWS जांजगीर-चांपा, 06 जून 2026। जिले में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा देते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की पहल पर बलौदा क्षेत्र के तीन गांवों—कोरबी,डोंगरी और काटापाली—में एक साथ महिला कमांडो टीमों का गठन किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति एवं साइबर जनजागरूकता विषयक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
ग्राम डोंगरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जागरूक और सक्रिय महिलाओं को संगठित कर महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। यह टीम अब गांवों में नशा उन्मूलन,साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का कार्य करेगी।
महिलाओं को मिली सामाजिक नेतृत्व की जिम्मेदारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की सबसे मजबूत शक्ति महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि महिला कमांडो टीम गांव-गांव में जागरूकता की मशाल बनकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव,साइबर अपराधों के खतरे और सुरक्षा उपायों के प्रति सचेत करेगी।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशाखोरी और साइबर अपराध तेजी से बढ़ती सामाजिक चुनौतियां हैं,जिनसे निपटने के लिए पुलिस और जनता के बीच मजबूत साझेदारी आवश्यक है। महिला कमांडो टीम इस दिशा में सेतु का कार्य करेगी और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
साइबर ठगी,महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण पर विशेष मार्गदर्शन
कार्यक्रम में महिलाओं को साइबर ठगी,ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, घरेलू हिंसा,महिला सुरक्षा कानूनों और बाल संरक्षण से जुड़े विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने-अपने गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
नशा मुक्त और सुरक्षित समाज की ओर बड़ा कदम
Read Also This:
पुलिस विभाग की यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण को मजबूती देगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा अभियान को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी। महिला कमांडो टीमों के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे सामाजिक सुरक्षा और जनजागरूकता के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक,बड़ी संख्या में ग्रामीणजन तथा थाना बलौदा प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा उपस्थित रहे।
News Suhana live.com Janjgir champa cg Bharat mo.6263113057

Report Raghu Sahu
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जांजगीर-चांपा पुलिस की अनूठी पहल: तीन गांवों में एक साथ बनी महिला कमांडो टीम,नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा की संभालेंगी कमान
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





