जनता पर महंगाई की मार, किसानों को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा खाद,अर्जुन राठौर।
30/05/2026 3:17 PM Total Views: 30282

जनता पर महंगाई की मार, किसानों को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा खाद, अर्जुन राठौर

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
SUHANA LIVE NEWS CG.सक्ती
Read Also This:
छत्तीसगढ़ राज्य की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिलाध्यक्ष अर्जुन राठौर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज देश की जनता महंगाई की मार से कराह रही है पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों का सीधा असर आम लोगों के दैनिक जीवन पर पढ़ रहा है परिवहन खर्च बढ़ाने के कारण खाद्य सामग्री सब्जियां दाल तेल गैस सिलेंडर निर्माण सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिससे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों का घर चलना कठिन हो गया है ,
उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है दूसरी तरफ भाजपा सरकार केवल बड़े-बड़े भाषण देने में व्यस्त है जबकि जमीनी स्तर पर जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है आज हर वर्ग किसान मजदूर युवा व्यापारी कर्मचारी एवं आम नागरिक सरकार की नीतियों से परेशान एवं निराश दिखाई दे रहा है, सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है किसानों को समय पर खाद बीज एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सरकार असफल रही है सरकार की लापरवाही एवं गलत नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है यदि समय रहते खाद की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाला समय में खेती एवं उत्पादन दोनों प्रभावित होंगे जिसका सीधा असर आम जनता पर भी पड़ेगा बेरोजगारी और महंगाई दोनों चरम पर है युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा मजदूर वर्ग को पर्याप्त मजदूरी नहीं मिल रही और आम जनता लगातार आर्थिक बोझ के नीचे दबती जा रही है, भाजपा सरकार केवल प्रचार प्रसार एवं झूठे वादों में व्यस्त है जबकि जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है भाजपा सरकार सुशासन त्यौहार मना रही है जिसमें किसी भी समस्या का त्वरित निराकरण नहीं हो रहा है जैसे की आज राज्य सरकार एक तरफ से यह बोल रही है कि हमारे पास पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है और क्षेत्र में किसान भाइयों को लंबी लाइन लगा कर मात्र 10 लीटर डीजल मिल रही है जिसका सीधा असर खेती किसानी पर पड़ रहा है अर्जुन राठौर ने राज्य सरकार से मांग की थी पेट्रोल डीजल की बड़ी कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए और किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी एवं यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए और पर्याप्त मात्रा में डीजल भी उपलब्ध कराई जाए जिससे किसानी का कार्य पूरा हो सके तथा महंगाई पर नियंत्रण हेतु ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके राठौर ने यह भी कहा की किसने की समस्याएं की निराकरण तत्काल की जावे अगर किसानों के समस्या तत्काल निराकरण नहीं होने पर सक्ती जिला के समस्त किसानों द्वारा जन आंदोलन किया जाएगा।

सुहाना लाइव न्यूज. जांजगीर चांपा छग.भारत
Sukhsagar mathur संपादक मो.6263113057
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जनता पर महंगाई की मार, किसानों को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा खाद,अर्जुन राठौर।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129




