भाजपा के 'अफीम मॉडल' के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल [video width="848" height="478" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260313-WA0206-1.mp4"][/video] *जांजगीर-चांपा

Featured Image

भाजपा कार्यालय का घेराव,देखें वीडियो। सुहाना लाइव न्यूज जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा गाँव में 10 एकड में एवं बलरामपुर जिले के दो गांव में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा कृषि भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के विरोध मे 12 मार्च को जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा ने उग्र प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा नशे का काला कारोबार प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि दुर्ग जिले में 10 एकड़ जैसी बड़ी जोत पर अफीम की खेती होना यह साबित करता है कि प्रदेश में नशे के सौदागरों को भाजपा सत्ता का खुला संरक्षण प्राप्त है। जिस पार्टी के कार्यकर्ता खेतों में जहर बो रहे हों, उन्हें नैतिकता की बात करने का कोई अधिकार नहीं है । घेराव के दौरान मुख्य मांगें  दोषियों पर कड़ी कार्रवाई : अफीम की खेती में लिप्त भाजपा कार्यकर्ता और उसके पीछे के बड़े रसूखदारों की तत्काल गिरफ्तारी हो। उच्च स्तरीय जांच : इस पूरे सिंडिकेट की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए ताकि यह पता चल सके कि यह काला कारोबार में किनके किनके हाथ काला है और इस पूरे मामले की जड़ कहां तक फैला है। नैतिक जिम्मेदारी: कांग्रेस ने मांग की है कि इस शर्मनाक घटना के बाद भाजपा नेतृत्व को जनता से माफी मांगनी चाहिए और तत्काल इस कृत्य के लिए विष्णु देव साय को इस्तीफा देना चाहिए । पुलिस के साथ हुई झूमाझपटी  घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच तीखी नोकझोंक और झूमाझपटी भी हुई। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की और भाजपा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस का स्पष्ट कहना है कि जब तक इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती तो आगे भी,आंदोलन जारी रहेगा। भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान प्रभारी प्रशांत मिश्रा,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश पैगवार,रफीक सिद्दकी,भगवान दास गड़ेवाल, महामंत्री नागेन्द्र गुप्ता, मरजीत सलूजा,सुशांत सिंह,मनोज तिवारी,सेवक राम देवांगन,गौतम राठौर,अजीत सिंह राणा,प्रिंस शर्मा,जिला‌ सेवादल अध्यक्ष देव कुमार पांडे,युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, पूर्व नपा अध्यक्ष जय थवाईत,देव कुमार पांडे,ब्लॉक अध्यक्षगण सुनील साधवानी,रामबिलास राठौर,गौरव सिंह,रवींद्र शर्मा,विजय प्रकाश तिवारी,नवल सिंह,सदन यादव, महेश्वर टंडन,गुलजीत सिंह,राजेंद्र यादव,छोटू केसरवानी,दुर्गा कुर्रे, राइस किंग खूंटे,राज सरोज,अनिल मोदी,परमेश्वर निर्मले,हरीश पांडेय,अंजली देवांगन,पुरुषोत्तम देवांगन,आकाश तिवारी,ललित देवांगन,अनिल देवांगन,लच्छी लेदर,अनिल चौरसिया,अनिल राठौर,मुस्कान परवीन,प्रमोद पांडे,अनीता प्रकाश,कविता देवांगन, सानिया जांगड़े,विष्णु गड़ा,निषाद जी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,ब्लॉक अध्यक्ष,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। News Suhana live.news  S. MATHUR