जांजगीर चांपा आबकारी विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 2025-26 में लगातार संघन अभियान चलाया गया इस अवधि में कुल 1877 प्रकरण दर्ज किए और 161 आरोपियों को जेल भेजा गया।।
19/06/2026 12:32 PM Total Views: 31236

SUHANA LIVE NEWS जांजगीर-चांपा,18 जून 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण,संग्रहण,परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अवधि में कुल 1877 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
जांजगीर चांपा विभागीय आंकड़ों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान 5929.010 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है। वहीं अवैध शराब कारोबार में संलिप्त पाए गए 161 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया, जबकि 13 वाहनों को भी जब्त किया गया है।
आबकारी विभाग ने बताया कि जिले की शासकीय मदिरा दुकानों में उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अब सभी दुकानों में ऑनलाइन भुगतान (डिजिटल पेमेंट) की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है, जिससे ग्राहकों को भुगतान में आसानी हो रही है।
इसके अलावा मदिरा दुकानों में आवश्यक मरम्मत कार्य, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बिंदु:
वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1877 प्रकरण दर्ज
5929.010 लीटर महुआ शराब जब्त
161 आरोपी गिरफ्तार,जेल भेजे गए
13 वाहन जब्त
सभी मदिरा दुकानों में डिजिटल पेमेंट सुविधा शुरू
दुकानों में साफ-सफाई एवं बुनियादी सुविधाओं का विस्तार
NEWS Suhana live.com Janjgir champa cg.
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
S. MATHUR
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जांजगीर चांपा आबकारी विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 2025-26 में लगातार संघन अभियान चलाया गया इस अवधि में कुल 1877 प्रकरण दर्ज किए और 161 आरोपियों को जेल भेजा गया।।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





