SUHANA LIVE NEWS कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम खरवानी निवासी अहिल्या बाई ने घर में हुई चोरी की घटना को लेकर थाना प्रभारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार 20 अगस्त 2026 को वह अपने मकान में ताला लगाकर कुरदा चांपा अपने बेटी दामाद के घर नाती के जन्मदिन पर पहुंचे थे,प्रार्थी को संदेह है की चोर को पता था की घर पर कोई नही है। इसी का फैयदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे नकदी एवं आभूषण चांवल दाल इमारती बर्तन को लेकर फरार हो गए।

Featured Image

[video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/08/video_20260821_154520.mp4"][/video]   शिकायतकर्ता के मुताबिक चोरों ने घर में रखे लगभग 30 हजार रुपये नकद,सोने की एक जोड़ी झुमकी तथा लगभग दस तोला चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके अलावा कांसे के बर्तन 35 किलो चावल,एक किलो दाल भी चोरी होने की बात शिकायत में कही गई है।  [video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/08/video_20260821_154139.mp4"][/video] घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने उरगा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की। उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच एवं चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना से लोगों में चिंता का माहौल है। अब पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Suhana live news cg. S mathur