जांजगीर चांपा मुख्य मार्ग दर्राभाठा कुधरी बैराज बोर्ड के पास दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो चालक की मौत,अन्य घायल।
17/10/20262:44 PMTotal Views: 37654
घर के इकलौते कमाने वाले की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,100 प्रतिशत दिव्यांग बेटे के भविष्य पर संकट; मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और ऑटो चालक संघ द्वारा शव को बीच रोड में रखकर जांजगीर चांपा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया
जांजगीर-चांपा सुहाना लाइव न्यूज। चांपा-जांजगीर मुख्य मार्ग दर्राभाठा कुधरी बैराज बोर्ड के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार CG.22 M.4547 अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि ऑटो में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की चपेट में दो से तीन अन्य वाहन भी आए,जिनके चालक और सवार घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया।
CG.22.M 4547 बोलेरो की टक्कर से मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,चांपा से जांजगीर की ओर जा रही बोलेरो की चालक ने कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए जांजगीर की ओर आ रहे सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे के बाद बोलेरों चालक मौके से भागने की कोशिश में दो-तीन अन्य वाहनों को भी टक्कर मारकर वाहन छतीग्रस्त कर वाहन छोड़कर फरार हो गया। अचानक हुए इस हादसे से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
इस दर्दनाक दुर्घटना में बिरगहनी निवासी ऑटो चालक देव कुमार भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो में सवार यात्रियों के साथ अन्य वाहनों में सवार लोग भी घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
इकलौते कमाने वाले की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे में जान गंवाने वाले देव कुमार भारद्वाज अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता,पत्नी और एक बेटा है,जो हाथ-पैर से 100 प्रतिशत दिव्यांग बताया जा रहा है। परिवार का पूरा भरण-पोषण देव कुमार की कमाई से ही होता था।
अब उनकी असमय मौत ने परिवार के सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। जिस व्यक्ति की कमाई से घर का चूल्हा जलता था,उसी के चले जाने से परिवार के सामने रोजी-रोटी और भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। बुजुर्ग माता-पिता के सहारे और दिव्यांग बेटे की देखभाल की जिम्मेदारी अब किसके कंधों पर होगी,यह सवाल परिजनों को भीतर तक झकझोर रहा है।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर जताई नाराजगी
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। इसके बाद ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों को भी मौके पर बुलाया गया। संघ ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी शासन-प्रशासन तक पहुंचाई और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की।
दुर्घटना कारित स्कर्पियों देखें वीडियो
परिजनों और संघ के सदस्यों का आरोप है कि काफी देर तक कोई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। इससे नाराज परिजनों और ऑटो चालक संघ के सदस्यों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते मुख्य मार्ग पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित रहा।
चक्काजाम की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ऑटो चालक संघ के सदस्यों को समझाइश दी। प्रशासन की ओर से मृतक की पत्नी को तत्कालिक सहायता के रूप में 25,000 रुपये दिए गए। साथ ही शासन की ओर से नियमानुसार अन्य उचित सहायता और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया।
इसके बाद परिजन और ऑटो चालक संघ के सदस्य चक्काजाम समाप्त करने के लिए राजी हुए और आवागमन बहाल हुआ।
उचित मुआवजा नहीं मिलने पर जिला आटो चालक संघ द्वारा दोबारा आंदोलन करने की दी चेतावनी
ऑटो चालक संघ ने कहा कि देव कुमार भारद्वाज अपने परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा थे। उनके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता,पत्नी और 100 प्रतिशत दिव्यांग बेटा है। ऐसे में केवल तत्कालिक आर्थिक सहायता से परिवार की भविष्य की जरूरतें पूरी होना मुश्किल है।
संघ ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए उचित आर्थिक सहायता और नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही दिव्यांग बेटे के भविष्य और परिवार के भरण-पोषण के लिए भी विशेष सहायता पर विचार किया जाए।
ऑटो चालक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता नहीं मिली,तो संघ दोबारा घटनास्थल पर आंदोलन करते हुए चक्काजाम करेगा।
यह हादसा केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं,बल्कि उस परिवार के लिए जीवनभर का ऐसा दुख बन गया है,जिसने अपना कमाने वाला सहारा खो दिया। अब पीड़ित परिवार की निगाहें शासन-प्रशासन पर टिकी हैं कि संकट की इस घड़ी में उसे कितनी मदद मिलती है। suhana live news Janjgir champa cg S mathur mo.6263113057
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जांजगीर चांपा मुख्य मार्ग दर्राभाठा कुधरी बैराज बोर्ड के पास दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो चालक की मौत,अन्य घायल।
Suhana Live News से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
घर के इकलौते कमाने वाले की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,100 प्रतिशत दिव्यांग बेटे के भविष्य पर संकट; मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और ऑटो चालक संघ
द्वारा शव को बीच रोड में रखकर जांजगीर चांपा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया
[video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/10/video_20261016_220325.mp4"][/video]
जांजगीर-चांपा सुहाना लाइव न्यूज। चांपा-जांजगीर मुख्य मार्ग दर्राभाठा कुधरी बैराज बोर्ड के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां
छीन लीं। तेज रफ्तार CG.22 M.4547 अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि ऑटो में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की
चपेट में दो से तीन अन्य वाहन भी आए,जिनके चालक और सवार घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया।
CG.22.M 4547 बोलेरो की टक्कर से मची अफरा-तफरी
[video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/10/video_20261016_221244.mp4"][/video]
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,चांपा से जांजगीर की ओर जा रही बोलेरो की चालक ने कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए जांजगीर की ओर आ रहे सवारी ऑटो को
जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे के बाद बोलेरों चालक मौके से भागने की कोशिश में दो-तीन अन्य वाहनों को भी टक्कर मारकर वाहन छतीग्रस्त कर वाहन छोड़कर
फरार हो गया। अचानक हुए इस हादसे से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
इस दर्दनाक दुर्घटना में बिरगहनी निवासी ऑटो चालक देव कुमार भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो में सवार यात्रियों के साथ अन्य वाहनों में सवार लोग भी
घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
इकलौते कमाने वाले की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे में जान गंवाने वाले देव कुमार भारद्वाज अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता,पत्नी और एक बेटा है,जो हाथ-पैर
से 100 प्रतिशत दिव्यांग बताया जा रहा है। परिवार का पूरा भरण-पोषण देव कुमार की कमाई से ही होता था।
[video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/10/video_20261016_213809.mp4"][/video]
अब उनकी असमय मौत ने परिवार के सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। जिस व्यक्ति की कमाई से घर का चूल्हा जलता था,उसी के चले जाने से परिवार के सामने
रोजी-रोटी और भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। बुजुर्ग माता-पिता के सहारे और दिव्यांग बेटे की देखभाल की जिम्मेदारी अब किसके कंधों पर होगी,यह सवाल परिजनों को
भीतर तक झकझोर रहा है।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर जताई नाराजगी
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। इसके बाद ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों और
सदस्यों को भी मौके पर बुलाया गया। संघ ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी शासन-प्रशासन तक पहुंचाई और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की।
[video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/10/video_20261016_221653.mp4"][/video]
दुर्घटना कारित स्कर्पियों देखें वीडियो
परिजनों और संघ के सदस्यों का आरोप है कि काफी देर तक कोई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। इससे नाराज परिजनों और ऑटो चालक
संघ के सदस्यों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते मुख्य मार्ग पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित रहा।
चक्काजाम की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ऑटो चालक संघ के सदस्यों को
समझाइश दी। प्रशासन की ओर से मृतक की पत्नी को तत्कालिक सहायता के रूप में 25,000 रुपये दिए गए। साथ ही शासन की ओर से नियमानुसार अन्य उचित सहायता और मुआवजा दिलाने
का आश्वासन दिया गया।
इसके बाद परिजन और ऑटो चालक संघ के सदस्य चक्काजाम समाप्त करने के लिए राजी हुए और आवागमन बहाल हुआ।
उचित मुआवजा नहीं मिलने पर जिला आटो चालक संघ द्वारा दोबारा आंदोलन करने की दी चेतावनी
ऑटो चालक संघ ने कहा कि देव कुमार भारद्वाज अपने परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा थे। उनके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता,पत्नी और 100 प्रतिशत दिव्यांग बेटा
है। ऐसे में केवल तत्कालिक आर्थिक सहायता से परिवार की भविष्य की जरूरतें पूरी होना मुश्किल है।
[video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/10/video_20261016_221158.mp4"][/video]
संघ ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए उचित आर्थिक सहायता और नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही
दिव्यांग बेटे के भविष्य और परिवार के भरण-पोषण के लिए भी विशेष सहायता पर विचार किया जाए।
ऑटो चालक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता नहीं मिली,तो संघ दोबारा घटनास्थल पर आंदोलन करते हुए चक्काजाम करेगा।
यह हादसा केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं,बल्कि उस परिवार के लिए जीवनभर का ऐसा दुख बन गया है,जिसने अपना कमाने वाला सहारा खो दिया। अब पीड़ित परिवार की निगाहें
शासन-प्रशासन पर टिकी हैं कि संकट की इस घड़ी में उसे कितनी मदद मिलती है।
suhana live news Janjgir champa cg
S mathur mo.6263113057