बालपुर की मुख्य सड़क बदहाल,सड़क कम गड्ढे ज्यादा,दर्जनों गांव के हजारों लोग करते है आवागमन,पांच साल से झेल रही है बदहाली।
29/09/202612:17 PMTotal Views: 37624
बालपुर के आसपास की दर्जनों गांवों की स्कूली छात्र छात्राएं सहित हजारों लोगों की रोजाना आवाजाही प्रभावित,पांच साल से मरम्मत का इंतजार; 149.B निर्माण में लगे भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क हुई जर्जर।
Suhana live news सिवनी बालपुर जिला जांजगीर-चांपा के बलौदा विकासखंड की अंतिम ग्राम पंचायत बालपुर की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली की मार झेल रही है। सड़क की हालत ऐसी हो चुकी है कि यहां सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से सड़क की स्थायी मरम्मत को लेकर अब तक ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विद्यार्थियों के लिए भी बनी परेशानी
वीडियो अवश्य देखें रोड़ कम गड्ढे ज्यादा दिखेगी
बालपुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी हाई स्कूल,हायर सेकेंडरी और कॉलेज की पढ़ाई के लिए सिवनी एवं चांपा आते-जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार 100 से अधिक विद्यार्थी करीब 150 से ज्यादा छात्र-छात्राएं प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन करते हैं। खराब सड़क के कारण विद्यार्थियों को विशेष परेशानी उठानी पड़ती है। कोरबा जिले के गांवों के लिए बालपुर सिवनी रोड महत्वपूर्ण मार्ग है। बालपुर के आगे रिवापार गांव स्थित है,जो कोरबा जिले की सीमा में आता है। कोरबा जिले के करीब 12 से 15 गांवों के ग्रामीण भी बालपुर मार्ग से होकर सिवनी,चांपा,जांजगीर सहित अन्य गांवों और शहरों तक पहुंचते हैं। इस तरह यह मार्ग जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बीच आवागमन का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन हजारों ग्रामीण,विद्यार्थी,कर्मचारी, किसान और व्यापारी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। पांच साल पहले चकाचक थी सड़क
ग्रामीणों के मुताबिक यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी है और करीब पांच वर्ष पहले तक इसकी स्थिति काफी अच्छी थी। लेकिन सारागांव से कटघोरा तक फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण बालपुर मार्ग को भारी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के भारी वाहनों ने इस मार्ग का लगातार उपयोग किया,जिससे सड़क की स्थिति बिगड़ती चली गई। दैनिक अखबार पत्रिका ने प्रधानमंत्री की चमचमाती रोड को उबड़ खाबड़ शीर्षक रोड शीर्षक से प्रकाशित किया था तब जाकर ठेकेदार द्वारा आश्वासन दिया कि,इस मार्ग को पहले से बेहतर मजबूत रोड बनाकर देंगें,लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत कर गिट्टी डालकर रोलर चलाकर छोड़ दिया गया इसके बाद से सड़क की स्थिति लगातार खराब होती गई और आज हालात बद से बदतर हो चुके हैं।
बारिश में बढ़ जाता है दुर्घटना का खतरा
सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी सावधानी से गुजरना पड़ता है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता,जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहनों में टूट-फूट और रखरखाव का खर्च भी बढ़ रहा है।
ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से बालपुर से रिवापार होते हुए सिवनी-चांपा मार्ग की तत्काल तकनीकी जांच कराने तथा सड़क की गुणवत्ता और क्षतिग्रस्त हिस्सों का परीक्षण कराकर स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग केवल बालपुर ही नहीं,बल्कि जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले के कई गांवों को जोड़ता है। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग की लगातार अनदेखी से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कराया जाए और जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। SUHANA LIVE NEWS CG. JANJGIR CHAMPA………….. SAMPADAK-SUKHSAGAR MATHUR. Mo.6263113057
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
बालपुर की मुख्य सड़क बदहाल,सड़क कम गड्ढे ज्यादा,दर्जनों गांव के हजारों लोग करते है आवागमन,पांच साल से झेल रही है बदहाली।
Suhana Live News से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
बालपुर के आसपास की दर्जनों गांवों की
स्कूली छात्र छात्राएं सहित हजारों लोगों की रोजाना आवाजाही प्रभावित,पांच साल से मरम्मत का इंतजार; 149.B निर्माण में लगे भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क हुई
जर्जर।
Suhana live news सिवनी बालपुर जिला जांजगीर-चांपा के बलौदा विकासखंड की अंतिम ग्राम पंचायत बालपुर की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली की मार झेल रही है। सड़क की हालत ऐसी
हो चुकी है कि यहां सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़
रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से सड़क की स्थायी मरम्मत को लेकर अब तक ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विद्यार्थियों के लिए भी बनी परेशानी
[video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/09/video_20260926_155909.mp4"][/video]
वीडियो अवश्य देखें रोड़ कम गड्ढे ज्यादा दिखेगी
बालपुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी हाई स्कूल,हायर सेकेंडरी और कॉलेज की पढ़ाई के लिए सिवनी एवं चांपा आते-जाते हैं। ग्रामीणों के
अनुसार 100 से अधिक विद्यार्थी करीब 150 से ज्यादा छात्र-छात्राएं प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन करते हैं। खराब सड़क के कारण विद्यार्थियों को विशेष परेशानी
उठानी पड़ती है।
कोरबा जिले के गांवों के लिए बालपुर सिवनी रोड महत्वपूर्ण मार्ग है।
बालपुर के आगे रिवापार गांव स्थित है,जो कोरबा जिले की सीमा में आता है। कोरबा जिले के करीब 12 से 15 गांवों के ग्रामीण भी बालपुर मार्ग से होकर
सिवनी,चांपा,जांजगीर सहित अन्य गांवों और शहरों तक पहुंचते हैं। इस तरह यह मार्ग जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बीच आवागमन का
महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन हजारों ग्रामीण,विद्यार्थी,कर्मचारी, किसान और व्यापारी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं।
पांच साल पहले चकाचक थी सड़क
[video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/09/video_20260926_153254.mp4"][/video]
ग्रामीणों के मुताबिक यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी है और करीब पांच वर्ष पहले तक इसकी स्थिति काफी अच्छी थी। लेकिन सारागांव से कटघोरा
तक फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण बालपुर मार्ग को भारी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लगे
ठेकेदार के भारी वाहनों ने इस मार्ग का लगातार उपयोग किया,जिससे सड़क की स्थिति बिगड़ती चली गई। दैनिक अखबार पत्रिका ने प्रधानमंत्री की चमचमाती रोड को उबड़
खाबड़ शीर्षक रोड शीर्षक से प्रकाशित किया था तब जाकर ठेकेदार द्वारा आश्वासन दिया कि,इस मार्ग को पहले से बेहतर मजबूत रोड बनाकर देंगें,लेकिन स्थानीय
जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत कर गिट्टी डालकर रोलर चलाकर छोड़ दिया गया इसके बाद से सड़क की स्थिति लगातार खराब होती गई और आज हालात बद से बदतर हो चुके हैं।
[video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/09/video_20260926_152255.mp4"][/video]
बारिश में बढ़ जाता है दुर्घटना का खतरा
सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी सावधानी से गुजरना पड़ता है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से
उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता,जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहनों में टूट-फूट और रखरखाव का खर्च भी बढ़ रहा है।
[video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/09/video_20260926_153451.mp4"][/video]
ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से बालपुर से रिवापार होते हुए सिवनी-चांपा मार्ग की तत्काल तकनीकी जांच कराने तथा सड़क की गुणवत्ता और क्षतिग्रस्त
हिस्सों का परीक्षण कराकर स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग केवल बालपुर ही नहीं,बल्कि जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले के कई
गांवों को जोड़ता है। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग की लगातार अनदेखी से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कराया जाए और जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण मरम्मत
कार्य शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
SUHANA LIVE NEWS CG. JANJGIR CHAMPA..............
SAMPADAK-SUKHSAGAR MATHUR.
Mo.6263113057