SUHANA NEWS CG जांजगीर-चांपा/ चांपा थाना में पुलिस हिरासत के दौरान 26 वर्षीय युवक शिव कुमार की मौत के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों ने चांपा थाना में पदस्थ आरक्षक ईश्वरी राठौर स्टाफ पर युवक के साथ कथित रूप से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी रुक्मणी साहिस ने 10 सितंबर 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा को शिकायत सौंपकर मामले में हत्या का अपराध दर्ज करने,निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में मृतक की पत्नी रूखमणी ने आरोप लगाया है कि उसके पति को अवैध शराब बिक्री करने की शंका में पुलिसकर्मियों द्वारा बिना उचित वजह थाने में लाकर कथित रूप से मारपीट की गई। शिकायत के अनुसार,घटना के दौरान आरक्षक ईश्वरी राठौर सहित अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी का उल्लेख किया गया है। परिजनों का आरोप है कि दिनांक 9/9/2026 लगभग 12 बजे मेंहदी पारा पहुंचे और अवैध शराब बिक्री करने की आरोप में तीन लोगो को पकड़कर थाना लाया गया जिसमें से दो लोगो को जेल भेज दिया गया शिव कुमार को थाने में ही रखा गया और रात में उसके साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई जिससे उसकी मौत हो गई उनके पांच छोटे छोटे बच्चे है अब वह अनाथ हो गया। इधर पुलिस का कहना है की रात में उसकी तबियत बिगड़ी जिसे अस्पताल लेजाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।परिजनों का कहना है की शिव कुमार को बुरी तरह से पीटा गया है उसकी शरीर में मारपीट की निशान है,
मृतक के परिजनों ने आरक्षक ईश्वरी राठौर के खिलाफ पहले भी वर्दी की आड़ में कथित अवैध वसूली और मारपीट करने की शिकायत उच्च अधिकारियों से किए जाने का दावा किया है। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में लोगों को डराने-धमकाने तथा झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलने जैसी शिकायतें भी सामने आती रही हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इनकी जांच किया जाना आवश्यक है।
गृह ग्राम चांपा थाना क्षेत्र के नजदीक,बार-बार पदस्थापना पर भीसवाल।
शिकायत और परिजनों द्वारा उठाए गए सवालों में आरक्षक ईश्वरी राठौर की बार-बार चांपा थाना में पदस्थापना भी शामिल है। परिजनों के अनुसार उनका गृह ग्राम सिवनी है,चांपा थाना से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में पुलिस विभाग की स्थानांतरण एवं पदस्थापना नीति के तहत किसी कर्मचारी की गृह क्षेत्र के नजदीक लंबे समय तक पदस्थापना को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
परिजनों ने मांग की है कि आरक्षक की चांपा थाना में पूर्व की पदस्थापनाओं और वर्तमान तैनाती और उनकी संपत्ति की भी जांच की जाए तथा यह स्पष्ट किया जाए कि किन परिस्थितियों में उन्हें बार-बार इसी थाना क्षेत्र में पदस्थ किया गया।
एसपी से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
मृतक की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग,दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने तथा दोष सिद्ध होने पर विभाग से बर्खास्तगी सहित कठोर कार्रवाई की मांग की है।
अब इस मामले में पुलिस विभाग की जांच और आधिकारिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। क्या युवक की मौत पुलिस हिरासत में हुई मारपीट का परिणाम थी,आरक्षक की भूमिका क्या थी और पूर्व में लगाए गए वसूली के आरोपों में कितनी सच्चाई है—इन सभी सवालों का जवाब निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आएगा।
SUHANA LIVE NEWS CG.
S.MATHUR MO.6263113057
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
चांपा थाने में पुलिस पिटाई से युवक की मौत का आरोप,आरक्षक पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग।
Suhana Live News से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
मृतक की पत्नी ने एसपी को सौंपा शिकायत पत्र, आरक्षक ईश्वरी राठौर पर गंभीर आरोप; निष्पक्ष जांच और बर्खास्तगी की मांग
[video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/09/video_20260910_133646-1.mp4"][/video]
SUHANA NEWS CG जांजगीर-चांपा/ चांपा थाना में पुलिस हिरासत के दौरान 26 वर्षीय युवक शिव कुमार की मौत के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों ने चांपा
थाना में पदस्थ आरक्षक ईश्वरी राठौर स्टाफ पर युवक के साथ कथित रूप से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी रुक्मणी साहिस ने 10 सितंबर 2026 को जिला
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा को शिकायत सौंपकर मामले में हत्या का अपराध दर्ज करने,निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी विभागीय
कार्रवाई की मांग की है।
[video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/09/video_20260910_114239.mp4"][/video]
शिकायत में मृतक की पत्नी रूखमणी ने आरोप लगाया है कि उसके पति को अवैध शराब बिक्री करने की शंका में पुलिसकर्मियों द्वारा बिना उचित वजह थाने में लाकर कथित
रूप से मारपीट की गई। शिकायत के अनुसार,घटना के दौरान आरक्षक ईश्वरी राठौर सहित अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी का उल्लेख किया गया है। परिजनों का आरोप है कि
दिनांक 9/9/2026 लगभग 12 बजे मेंहदी पारा पहुंचे और अवैध शराब बिक्री करने की आरोप में तीन लोगो को पकड़कर थाना लाया गया जिसमें से दो लोगो को जेल भेज दिया गया शिव
कुमार को थाने में ही रखा गया और रात में उसके साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई जिससे उसकी मौत हो गई उनके पांच छोटे छोटे बच्चे है अब वह अनाथ हो गया। इधर पुलिस
का कहना है की रात में उसकी तबियत बिगड़ी जिसे अस्पताल लेजाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।परिजनों का कहना है की शिव कुमार को बुरी तरह से पीटा गया है उसकी
शरीर में मारपीट की निशान है,
[video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/09/video_20260910_113258.mp4"][/video]
मृतक के परिजनों ने आरक्षक ईश्वरी राठौर के खिलाफ पहले भी वर्दी की आड़ में कथित अवैध वसूली और मारपीट करने की शिकायत उच्च अधिकारियों से किए जाने का दावा
किया है। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में लोगों को डराने-धमकाने तथा झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलने जैसी शिकायतें भी सामने आती रही हैं।
हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इनकी जांच किया जाना आवश्यक है।
गृह ग्राम चांपा थाना क्षेत्र के नजदीक,बार-बार पदस्थापना पर भी सवाल।
शिकायत और परिजनों द्वारा उठाए गए सवालों में आरक्षक ईश्वरी राठौर की बार-बार चांपा थाना में पदस्थापना भी शामिल है। परिजनों के अनुसार उनका गृह ग्राम सिवनी
है,चांपा थाना से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में पुलिस विभाग की स्थानांतरण एवं पदस्थापना नीति के तहत किसी कर्मचारी की गृह क्षेत्र के नजदीक लंबे
समय तक पदस्थापना को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
परिजनों ने मांग की है कि आरक्षक की चांपा थाना में पूर्व की पदस्थापनाओं और वर्तमान तैनाती और उनकी संपत्ति की भी जांच की जाए तथा यह स्पष्ट किया जाए कि किन
परिस्थितियों में उन्हें बार-बार इसी थाना क्षेत्र में पदस्थ किया गया।
एसपी से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
मृतक की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग,दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने तथा दोष सिद्ध
होने पर विभाग से बर्खास्तगी सहित कठोर कार्रवाई की मांग की है।
अब इस मामले में पुलिस विभाग की जांच और आधिकारिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। क्या युवक की मौत पुलिस हिरासत में हुई मारपीट का परिणाम थी,आरक्षक की
भूमिका क्या थी और पूर्व में लगाए गए वसूली के आरोपों में कितनी सच्चाई है—इन सभी सवालों का जवाब निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आएगा।
SUHANA LIVE NEWS CG.
S.MATHUR MO.6263113057