SUHANA LIVE NEWS जांजगीर चांपा भारतीय जनता पार्टी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ते ही जा रही है जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने बढते हुए शक्कर के दामों पर कहा कि दैनिक की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं इससे देश के कुछ उद्योगपतियों एवं पूंजीपतियों को ही लाभ मिल रहा है और वह बेतहाशा मुनाफाखोरी कर रहे हैं इसके विपरीत किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त नहीं हो पा रहा है तो वही आम नागरिकों के दैनिक उपभोग की चीजों की कीमत बढ़ती जा रही है और उनके रसोई का बजट बिगडा जा रहा है जो शक्कर पहले ₹40 प्रति किलो था वह अब 70 रुपए प्रति किलो हो गया है जिससे रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार में मिठाइयों के दाम बढ़ चुके हैं बहने अपने भाइयों का मुंह मीठा कराने से पहले महंगाई से जूझेगी शक्कर उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण

Featured Image

उत्पाद गन्ना से इथेनॉल बनाने के लिए उपयोग किया जा रहा है और उससे ई 20 पेट्रोल बनाया जा रहा है जिससे गाड़ियों का माइलेज एवं इंजन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और साथ ही शक्कर उत्पादन प्रभावित हुआ और त्योहारी सीजन में शक्कर के दाम 40% तक बढ़ गए एथेनॉल का यह साइड इफेक्ट है पेट्रोल,गैस,चीनी,प्याज के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं आम नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है और केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने के बजाय बेबस नजर आ रही है क्योंकि उनके पास कोई ठोस नीति नहीं है या नहीं बना पा रही हैं जिससे महंगाई को नियंत्रित करते हुए आम आदमी को राहत मिल सके यह पूरी तरीके से केंद्र सरकार की विफलता है Suhana live news cg. S mathur mo 6263113057