मिनी माता(महिला उत्थान),वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार एवं बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2025,आवेदन 26 सितम्बर तक आमंत्रित।।
08/09/2025 9:42 PM Total Views: 28416

सुहाना लाइव न्यूज़ जांजगीर-चांपा, 8 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा राज्य अलंकरण सम्मान समारोह में महिलाओं,विशेष रूप से अनुसूचित जाति,जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के उत्थान हेतु मिनी माता(महिला उत्थान),वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार एवं बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2025 के लिए 26 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं एवं अशासकीय संस्थाओं के योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से‘‘मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान)’’प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत एक महिला या संस्था को 2 लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष एवं नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से‘‘बहादुर कलारिन सम्मान’’अंतर्गत एक महिला को 2 लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी। साथ ही महिलाओं, विशेषकर वीरता,शौर्य,साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को‘‘वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार’’अंतर्गत एक महिला को 2 लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है। सम्मान से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं फार्म का प्रारूप कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) में कार्यालयीन समय में प्राप्त कर जमा कर सकते है।
न्यूज़ suhanalivenews.com.🇨🇮..
Read Also This:
S. MATHUR…🇨🇮..
Report Raghu sahu Janjgir Champa Chhattisgarh.🇨🇮..
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
मिनी माता(महिला उत्थान),वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार एवं बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2025,आवेदन 26 सितम्बर तक आमंत्रित।।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





