सुहाना लाइव न्यूज़ जांजगीर-चांपा 5 सितम्बर 2025 छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभाग चांपा अंतर्गत विकासखंड बम्हनीडीह अंतर्गत नगर पालिका चांपा के वार्ड कमांक 24 एवं 25 वार्ड प्रस्तावित (संयुक्त) नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन एवं शा.उ.मू. दुकान आई.डी.क्र. 541003010,शा.उ.मू.दुकान आई.डी.क्र. 541003007,शा.उ.मू.दुकान आई.डी.क्र. 541003006 के शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालनकर्ता रिक्त होने के फलस्वरूप हेतु आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है।

Featured Image

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चांपा ने बताया कि चांपा नगर पालिका के निवासियों को सूचित किया जाता है कि उक्त वार्ड 24 एवं 25 के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के ईच्छुक संस्था,समूह अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में 12 सितम्बर को शाम 5:00 बजे तक इस कार्यालय में प्रस्तुत करें। प्रस्तुत आवेदन पत्र में के साथ संस्था समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र,बैंक की छायाप्रति बचत राशि सहित एवं आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से हो। निर्धारित तिथि समय के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। News suhanalive.com.🇨🇮.. S. MATHUR.🇨🇮.. RAGHU SAHU JANJGiR CHAMPA.🇨🇮..