कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आगामी नवरात्रि पर्व में श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली।।
22/08/2025 10:50 PM Total Views: 25016

सुहाना लाइव न्यूज़ जांजगीर-चांपा 22 अगस्त 2025 आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति नैला-जांजगीर की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय पांडेय ने समिति के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में नवरात्रि में अग्रसेन भवन के पास आयोजित होने वाले दुर्गा उत्सव के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि उत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था,पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन की पुख्ता तैयारी की जाए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने सुरक्षा संबंधी प्रबंधों की जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव स्थल पर सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से विशेष गश्ती दल नियुक्त होंगे। उन्होंने बेरिकेटिंग,यातायात,पार्किंग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने विभिन्न सुझाव भी रखे। प्रशासन ने सभी आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया तथा शांति,सौहार्द और श्रद्धा के साथ दुर्गा उत्सव मनाने की अपील की।
Read Also This:

अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेद्र सिंह ठाकुर,अतिरक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार,संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर,एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान,श्री राजेश पालीवाल,श्री विक्रम पालीवाल,श्री संदीप शर्मा,श्री राकेश अग्रवाल सहित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
News suhanalive.com.🇨🇮.
S. MATHUR..🇨🇮..
R.SAHU..🇨🇮..
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आगामी नवरात्रि पर्व में श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली।।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





