कलेक्टर बैठक लेकर दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

Featured Image

सुहाना लाइव न्यूज़ जांजगीर-चांपा 22 अगस्त. कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और राज्य शासन द्वारा 15 अगस्त से प्रारंभ किए गए छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव की सफल आयोजन के लिए सभी विभागों द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला,विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायत,वार्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को शत प्रतिशत दे। उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा आयोजित गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिक एवं अधिक से अधिक संख्या में आमजनो को शामिल करना सुनिश्चित करें। बैठक में वन मंडलाधिकारी श्री हिमांशु डोंगरे,जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे,अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर,अपर कलेक्टर श्री आर.के.तंबोली,संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। News suhanalive.com... Report.🇨🇮... R.SAHU.🇨🇮. S. MATHUR.🇨🇮.