कलेक्टर दिखे शिक्षक की भूमिका में विद्यार्थियों से पूछे सवाल,शैक्षणिक संस्थानों किया औचक निरीक्षण। [video width="848" height="478" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250715-WA0156.mp4"][/video]  

Featured Image

जांजगीर-चांपा..कलेक्टर श्री महोबे ने शासकीय प्राथमिक स्कूल जर्वे में शिक्षकों से बच्चों को पढ़ाए जा रहे विषयों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं से विभिन्न विषयों के संबंध में चर्चा की और ब्लैक बोर्ड पर भी उन्होंने विभिन्न प्रश्न करते हुए विद्यार्थियों से जवाब लिए। गणित विषय में कमजोर बच्चों को अधिक से अधिक अभ्यास कराने के निर्देश दिए। [video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250715-WA0158.mp4"][/video] जांजगीर-चांपा,15 जुलाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को बलौदा,नवागढ़ एवं बम्हनीडीह विकासखंड के शासकीय स्कूलों,आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों,बच्चों की उपस्थिति,मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता,परिसर की स्वच्छता एवं पोषण आहार की उपलब्धता की बारीकी से जांच की और आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।उन्होंने स्कूल परिसर आंगनबाड़ी भवन एवं स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई को लेकर नाराजगी व्यक्त की और साफ-सफाई कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान जांजगीर एसडीएम श्री सुब्रत प्रधान,चांपा एसडीएम श्री सुमित बघेल,डीएमसी श्री आर के तिवारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। News=suhanalivenews.com.…. S. MATHUR ..6263113057... Report Raghu sahu Janjgir Champa Chhattisgarh