ग्राम पंचायत कुरदा-चांपा निवासी श्री भखलू राम धैर्य जी सदा के लिए हुए विदा।।
14/07/2025 7:40 PM Total Views: 25170

छग.जांजगीर-चांपा ग्राम कुरदा के प्रतिष्ठित एवं सम्माननीय नागरिक श्री भखलू राम धैर्य जी रविवार शाम लगभग 6 : बजे अंतिम सांस ली,13 जुलाई 2025,उन्होंने 82 वर्ष की सार्थक आयु पूर्ण कर इस नश्वर संसार को सदा के लिए त्याग दिया। जिसकी अंतिम संस्कार 14 जुलाई सोमवार को किया गया।
m in
श्री भखलू राम धैर्य जी ग्राम कुरदा के एक सुशिक्षित,सरल,सौम्य एवं अत्यंत मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।उनका जीवन सादगी,सद्भाव और समाज सेवा का प्रतिबिंब था,जिसके कारण वे गाँव में अत्यंत प्रतिष्ठित एवं सभी के आदरणीय थे। उनकी विनम्रता और सहजता ने सभी का हृदय जीता था।
उनके निधन का समाचार पाते ही ग्रामवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।बड़ी संख्या में शोकाकुल ग्रामीण,रिश्तेदार एवं शुभचिंतक तत्काल उनके निवास स्थान पर पहुँचे।सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी में उनका साथ दिया और उन्हें सांत्वना प्रदान की।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
श्री भखलू राम जी के अंतिम दर्शन के पश्चात उनका अंतिम संस्कार पूर्ण सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस पवित्र कर्म में उनके पुत्र श्री ज्ञानदास धैर्य जी ने पितृऋण चुकाते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी।गाँव के असंख्य लोगों ने भी इस अंतिम यात्रा में शामिल होकर अपने प्रिय भखलू राम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार एवं ग्राम कुरदा-चांपा को इस अपूरणीय क्षति पर हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे। श्री भखलू राम धैर्य जी का स्मरण सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा। ✨ॐ शांति✨🙏✨शांति ॐ ✨🙏✨🙏✨💐💐…
Read Also This:
न्यूज= suhanalivenews.com ====
Sukhsagar mathur..
Mo.6263113057…
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
ग्राम पंचायत कुरदा-चांपा निवासी श्री भखलू राम धैर्य जी सदा के लिए हुए विदा।।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





