प्रधान जिला न्यायाधीश,कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण।।
27/06/2025 8:34 PM Total Views: 25171

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण
जांजगीर-चांपा 27 जून को माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय के दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर एवं बोर्ड आफ विजिटर्स द्वारा आज जिला जेल जांजगीर खोखरा का औचक निरीक्षण प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर श्री शक्ति सिंह राजपूत,कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे,पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मनोज कुमार कुशवाहा की उपस्थिति में किया गया।इस अवसर पर श्री प्रदीप जायसवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप,एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान, सहायक जेल अधीक्षक श्री डी.डी.टोंडर,डिप्टी कलेक्टर श्री देवेंद्र चौधरी,उप संचालक समाज कल्याण श्री पवन कोसमा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

निरीक्षण के दौरान जेल के प्रत्येक बैरक पर जाकर बंदियों की रहने की व्यवस्था,बंदियों की समस्याएं व खान पान की जानकारी लेते हुए बंदियों के संबंध में शिकायत पेटी, किशोर बंदियों की पहचान,जमानत एवं अपील की संबंध में जानकारी,लीगल एड क्लिनिक द्वारा दी जाने वाली बंदियों की सुविधा,बंदीयो की सामानों की जांच,बंदी कॉलिंग की सुविधा की जानकारी,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम,बंदी मुलाकात केंद्र,अस्पताल सुविधा,बंदी द्वारा बनाए जाने वाले भोजन की जांच की गई।साथ ही बंदियों की समस्याओं को सुना गया।इसके साथ ही जेल की भवन के संबंध में जानकारी ली।।
Read Also This:

News==suhanalivenews.com======
S.MATHUR==मो.6263113057====

रिपोर्ट==रघु साहू जिला ब्योरो जांजगीर -चांपा
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
प्रधान जिला न्यायाधीश,कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण।।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





