बाल देखरेख संस्था में निवासरत बालक को मिला परिवार।।
12/06/2025 11:51 PM Total Views: 25007

बाल देखरेख संस्था में निवासरत बालक को मिला परिवार
जांजगीर-चांपा 12 जून== कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन जिले में संचालित बाल देखरेख संस्था हेल्प एण्ड हेल्पस समिति बाल गृह बालक जांजगीर में निवासरत बालक को पालन-पोषण देखेरख परिवार को नियमानुसार संरक्षण हेतु अस्थायी आदेश पर सपुर्द किया गया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि परिवार द्वारा पालन-पोषण हेतु बाल कल्याण समिति रायपुर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रायपुर को आवेदन किया गया था। रायपुर की बाल कल्याण समिति द्वारा आवेदक का आवेदन जिले में स्थानान्तरित किया गया। परिवार के समस्त दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। जहां सभी दस्तावेज सही पाये जाने पर बालक व परिवार का मैचिंग प्रक्रिया कराया गया। जहां बच्चों द्वारा परिवार के साथ रहने की इच्छा जाहिर किया गया एवं परिवार भी बालक को अपने साथ पालन-पोषण देखरेख हेतु ले जाने की सहमति पर 09 वर्षों से संस्था में संरक्षण प्राप्त बालक जिसकी उम्र 15 वर्ष 10 माह को पालन-पोषण पारिवार को संरक्षण हेतु सहमति पर बाल कल्याण समिति द्वारा अस्थायी आदेश जारी किया गया।
उक्त कार्यवाही में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल,अध्यक्ष श्री गणेश प्रसाद शर्मा,श्री तपोधन सिंह सिसोदिया,श्री देव प्रसाद बर्मन,श्रीमती अनुराधा शुक्ला,श्रीमती आरती यादव सदस्य बाल कल्याण समिति,जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल,प्रभारी संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत देखरेख ज्योति मिश्रा,परामर्शदाता श्री प्रजेश कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती संतोषी वैष्णव,सहायक सह डाटा एन्ट्री आपरेटर श्री खगेश कुमार पटेल, आउटरिच वर्कर श्री शिवनंदन सिंह मरकाम,परामर्शदाता हेल्प एण्ड हेल्पस समिति बाल गृह बालक जांजगीर श्री दिलेश्वर सूर्यवंशी का विशेष सहयोग रहा।।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
News suhanalivenews.com===
Read Also This:

Report Raghu sahu Janjgir Champa
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
बाल देखरेख संस्था में निवासरत बालक को मिला परिवार।।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





