जांजगीर-चांपा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय में 12 को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन।।
10/06/2025 8:54 PM Total Views: 25180

जांजगीर-चांपा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 12 जून 2025 दिन गुरूवार को प्रातः 11 बजे दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र,जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक जीनस पॉवर इंफास्टक्चर लिमिटेड जॉजगीर-चांपा द्वारा टेक्नीशियन के 100 पद, सुपरवाईजर 10 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। टेक्नीशियन पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वी उत्तीर्ण आई.टी.आई. में इलेक्ट्रिकल व सुपरवाईजर हेतु स्नातक उत्तीर्ण आई.टी.आई. में डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल निर्धारित किया गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 15000 रुपए + पेट्रोल भत्ता दिया जाएगा। उक्त पद हेतु अनुभवी को ही प्राथमिकता दी जायेगी। चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र जॉजगीर व सक्ती जिला रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
News suhanalivenews.com
Read Also This:
Report Raghu sahu Janjgir Champa

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जांजगीर-चांपा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय में 12 को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन।।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





