महिला कमांडो फोर्स की गठन और सक्रियता से नशा मुक्त छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम,क्लेक्टर श्री जन्मेजय,एसपी विजय पांडे,जांजगीर चांपा ।
05/06/2025 12:36 AM Total Views: 25117

महिला कमांडो फोर्स की गठन और सक्रियता से नशा मुक्त छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम जांजगीर चांपा ।।
जांजगीर-चंपा जिले के नए एसपी विजय पांडे के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने नशा मुक्त हमर द्वार,हमर गांव,हमर राज छत्तीसगढ़,नशा मुक्ति अभियान को नई गति दी है। इसी कड़ी में चांपा थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता की टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर नशामुक्ति की दिशा में ठोस पहल की है। विशेष रूप से महिला कमांडो फोर्स की सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Also This:
ग्रामीणों का सहयोग और जागरूकता चांपा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमंदा,बालपुर और कुरदा में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। ग्राम कुरदा की माताओं और बहनों ने नशाखोरी के खिलाफ पुलिस की मुहिम का समर्थन करते हुए इसे जल्द से जल्द लागू करने का आश्वासन दिया। महिलाओं ने इस अभियान को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया,क्योंकि नशा न केवल युवाओं को बर्बाद कर रहा है,बल्कि परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को भी प्रभावित कर रहा है।
- महिला कमांडो फोर्स की भूमिका
इस अभियान में महिला कमांडो फोर्स ने ग्रामीण महिलाओं के बीच जाकर नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाई। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ और सुरक्षित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर सकता है। महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया कि वे अपने परिवार और समाज में नशे के विरुद्ध आवाज उठाएँ और पुलिस को सूचित करें। इससे नशा तस्करी और उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकेगी।
थाना प्रभारियों की सक्रियता
नए एसपी के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारी नशामुक्ति अभियान में तेजी से जुट गए हैं। चांपा थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता ने गाँव-गाँव में बैठकें आयोजित कर नशा मुक्ति को जनआंदोलन बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दें,ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके। महीला कमांडो फोर्स और पुलिस की साझा पहल से छत्तीसगढ़ के गाँवों में नशामुक्ति की लहर तेज हो रही है। ग्रामीणों,विशेषकर महिलाओं का सहयोग इस अभियान को सफल बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। यह प्रयास न केवल नशे की जड़ें कमजोर करेगा,बल्कि समाज को सशक्त और स्वस्थ बनाने में भी मदद करेगा।
नशामुक्त_छत्तीसगढ़ महिला_कमांडो_फोर्स सामुदायिक_सहयोग
S mathur….
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
महिला कमांडो फोर्स की गठन और सक्रियता से नशा मुक्त छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम,क्लेक्टर श्री जन्मेजय,एसपी विजय पांडे,जांजगीर चांपा ।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





