ताजा ख़बर..चांपा-पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला।।
21/05/2025 1:41 PM Total Views: 25098


चांपा में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी,युवक गंभीर रूप से घायल,जांजगीर चांपा शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटना से लोग चिंतित है ।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
जांजगीर चांपा। चांपा में बीते कुछ महीनों में चाकूबाजी की घटना में बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन हो रही अपराधिक घटनाओं ने नगरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला नगर के मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र का है,जहां बीते शाम दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना सामने आई है।
Read Also This:
मिली जानकारी के अनुसार,नया चांपा निवासी कोमल यादव (27) पर सोमवार की शाम करीब 6 बजे शंकर नगर के रहने वाले रोहित सोनी ने किसी पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर दिया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को शासकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के दौरान पता चला कि कोमल के सीने में दिल के पास गहरा जख्म है। डॉक्टरों के अनुसार,अगर चाकू की चोट थोड़ी और गहरी होती,तो यह जानलेवा साबित हो सकती थी। घायल के सीने पर कई टांके लगाए गए हैं। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चांपा से रेफर कर दिया गया। वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आरोपी रोहित सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
ताजा ख़बर..चांपा-पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला।।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





