Suhana live news रेलवे स्टेशन चांपा स्थित पलटन बाबा हनुमान मंदिर में आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी,जहां हर कोई वीर हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्साहित नजर आया। [video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/04/video_20260402_133550-1.mp4"][/video]

Featured Image

  मंदिर परिसर का वीडियो पूरा देखें। इस शुभ अवसर पर मंदिर में विशेष महा मंगल आरती का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भक्तगण भक्ति भाव में लीन होकर जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। पलटन बाबा सेवा समिति, रेलवे स्टेशन चांपा द्वारा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया,जिससे पूरे परिसर में एक दिव्य आभा छा गई। [video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/04/video_20260402_135157.mp4"][/video] भक्तों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था भी की गई,जिसमें रोठ,लड्डू,खीर,पूड़ी,हलवा,केला और सेव का वितरण श्रद्धा पूर्वक किया गया। प्रसाद ग्रहण करते समय भक्तों के चेहरे पर संतोष और आनंद स्पष्ट झलक रहा था। [video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/04/video_20260402_134752.mp4"][/video] इसके साथ ही,समिति द्वारा रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई,जिससे सेवा और समर्पण की भावना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत हुआ। यात्रियों और श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए स्वयं को भक्ति रस में सराबोर महसूस किया। [video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/04/video_20260402_140056.mp4"][/video] पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा,जिससे वातावरण पूरी तरह से आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इस प्रकार हनुमान जयंती का यह पर्व चांपा में अत्यंत श्रद्धा,उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। जांजगीर चांपा छग.रिपोर्ट.अजय सिंह राजपूत, News.. Suhana live news.com SUKHSAGAR MATHUR MO.6263113057..