जांजगीर-चांपा की बिर्रा रोड में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी,कई घायल ।
03/05/2026 10:50 AM Total Views: 30280

SUHANA LiVE NEWS जांजगीर-चांपा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जमनीपाली से सारंगढ़ की ओर जा रही राजधानी बस बिर्रा थाना क्षेत्र के करनौद के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार गूंज उठी।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसे में लगभग 15 से 16 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दी और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल बम्हिनीडीह के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है,जबकि प्रशासन ने घायलों के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
Read Also This:
News Suhana live.com
SUKHSAGAR MATHUR Janjgir champa cg.
Mo.6263113057
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जांजगीर-चांपा की बिर्रा रोड में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी,कई घायल ।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129




