सुहाना लाइव न्यूज़ जांजगीर-चांपा 22 अगस्त 2025.कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली जिले में आदि कर्मयोगी अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय परिवारों को सुशासन की भावना के साथ शासकीय योजनाओं से अधिकतम लाभान्वित करना है। इसके अंतर्गत जिले के 21 ग्रामों को शामिल किया गया है।

Featured Image

जिनमें बलौदा विकासखंड के कुदरी,करमा,खारी,छीतापाली, केराकछार,कण्ड्रा,देवरी,सत्तीगुड़ी,नवागांव,रैनपुर, नवागढ़ विकासखंड के गाड़ापाली,करमंदी,अकलतरा विकासखंड के कटघरी,परसाही (नाला),महमपुर,बाना, सराईपाली,बम्हनीडीह विकासखंड के पोड़ीकला, नवागांव,पूछेली एवं खपरीडीह है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के 21 ग्रामों का चयन किया गया है। अभियान के लिए ग्राम स्तर पर एनजीओ, स्वयंसेवी संगठन,पंचायत प्रतिनिधि और युवाओं को जोड़ा जाएगा। शासकीय सेवाओं के सुगम पहुंच के लिए आदि सेवा केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इनके माध्यम से बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी करीब 25 योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जाएगा। News suhanalive.com.... R.SAHU..🇨🇮.. S. MATHUR..🇨🇮