होली पर शराब दुकानें रहेंगी बंद,सरकार ने बदला फैसला,आवाज रंग लाई नागेंद्र गुप्ता।
23/02/2026 5:02 PM Total Views: 24955

भाजपा सरकार ने बदला फैसला,होली पर शराब दुकानें रहेंगी बंद,आवाज रंग लाई। नागेंद्र गुप्ता जांजगीर चांपा जिला कांग्रेस प्रवक्ता।

Suhana live news.जांजगीर-चांपा होली के पावन पर्व पर शराब दुकानें खोलने के फैसले का विरोध करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने होली के दिन शराब दुकान बंद करने की मांग की थी जिस पर भाजपा सरकार ने यू टर्न लिया है और होली पर शराब दुकान पूर्व की तरह बंद रखने की फैसला लिया छग.में होली त्योहार में शराब दुकानें खोलें रखने की भाजपा सरकार का अजीबो गरीब फैसला थे। होली के दिन जहां सभी व्यापारिक दुकान बंद रहती है और सिर्फ शराब दुकान खूलती। भाजपा सरकार की इस फैसले को लेकर प्रदेश की जनता सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक पार्टी होली में शराब दुकानें खोलें जाने की विरोध किया।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Also This:
विभिन्न समाचार पत्रों और वेब पोर्टलों में खबर प्रकाशित होने के बाद राज्य सरकार ने अपना निर्णय बदलते हुए होली के दिन शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।
इस संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह जनभावना और सामाजिक दबाव की जीत है। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का त्योहार है, ऐसे में शराब दुकानें खुली रखने का निर्णय सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से उचित नहीं था। समाचार माध्यमों द्वारा मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और आम जनता की भावना सामने आने के बाद सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि होती है और जब संगठित रूप से सामाजिक सरोकार से जुड़ा मुद्दा उठाया जाता है तो सरकार को निर्णय पर पुनर्विचार करना ही पड़ता है। होली को ड्राई डे घोषित किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने इसे समाज की सकारात्मक सोच और जागरूकता की जीत बताया।
सुहाना लाइव न्यूज. छग.जांजगीर चांपा…..
S MATHUR
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
होली पर शराब दुकानें रहेंगी बंद,सरकार ने बदला फैसला,आवाज रंग लाई नागेंद्र गुप्ता।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





