Suhana live news. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट एवं उठाईगिरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में बिहार राज्य के कटिहार जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,जबकि गिरोह का मुख्य आरोपी दो अन्य अभी फरार हैं,

Featured Image

जिनकी संघन तलाश जारी है। *गिरफ्तार आरोपी का नाम:-* 01. दीपक यादव पिता जीवन यादव 36 वर्ष निवासी नया टोला जोराबगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार बिहार 02. अविनाश उर्फ सनी कुमार यादव पिता रणधीत यादव 28 वर्ष निवासी नया टोला जोराबगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार बिहार। जप्त साम्रगी:- 01. मोटरसाइकिल पल्सर (काला लाल रंग) का नम्बर सी.जी.07.सी.डी.1988 2. मोटरसाईकिल ग्लैमर (नीला काला रंग) का नम्बर सी.जी.10.ए.के.1805 (उपरोक्त दोनेा वाहन को घटना कारित करने के लिए बिहार कटिहार से चोरी किये थे तथा वाहन में फर्जी छ.ग. का नम्बर प्लेट बिहार से लगाकर आये थे) 3. 04 नग (आधार काडर्) सभी आरोपी गणों के (फर्जी) 4. 03 नग कि पैड मोबाईल फोन 5. केंवाच पावडर (खुजली) 6. 10500/- रू नगदी रकम जानकारी के अनुसार,यह गिरोह बैंक से बड़ी रकम निकालने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को निशाना बनाते थे। आरोपी बैंक के अंदर से ही उनकी गतिविधियों पर नजर रखते थे,फिर उनका पीछा कर मौका मिलने पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। वारदात के दौरान प्रार्थी को भ्रमित करने के लिए आरोपी केंवाच पाउडर का भी इस्तेमाल करते थे। दिनांक 13.02.26 को प्रार्थी पामगढ भारतीय स्टेट बैंक पैसा निकालने ग्राम धरदेई बस स्टैण्ड से आकर साईकिल को बस स्टैण्ड में पार्क कर बस से पामगढ पहुंचा और पामगढ एसबीआई बैंक से 2.5 लाख रू.आहरण कर अपने घर ग्राम धरदेई अपने पहचान के व्यक्ति के साथ कार में लिफ्ट से जा रहा था जिसका पीछा अज्ञात आरोपीगणों द्वारा अपने मो.सा.से पीछा कर प्रार्थी के धरदेई पहुचने पर उसके साईकिल का पीछा कर उसके पास रखे 2.5 लाख को लूटकर फरार हो गये थे कि प्रार्थी के रिपेार्ट पर से अज्ञात आरेापियों के विरूद्ध दिनांक 13.02.2026 को थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 61/2026 धारा 309 (1)बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया। [video width="848" height="478" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260219-WA0185.mp4"][/video] दिन दहाडे लूट जैसी घटना को गंभीरता से लेते हुए*श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय* द्वारा आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी एवं प्रकरण के शीघ्र निराकरण करने हेतु साइबर टीम को निर्देशित किया गया। सायबर टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सायबर टीम द्वारा घटनास्थल से लगे सीसीटीव्ही आरोपियों के भागने के संभावित सभी रास्तों का बारीकी से अवलोकन किया गया जिसमें एक संदिग्ध वाहन घटना स्थल से निकलकर जांजगीर की ओर जाती दिखी, संदिग्ध मो.सा. का पीछा करते हुए जांजगीर से बिलासपुर के मध्य लगे लगभग 150 से अधिक सीसीटव्ही फूटेज को चेक कर संदेही का बिलासपुर तक आना पता चला। तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपीगण बिहार राज्य के होने की जानकारी प्राप्त हुयी,जिसके आधार पर जांजगीर साइबर थाना टीम द्वारा बिलासुपर के सैकडो होटल लाज धर्मशाला को चेक करने पर बिलासपुर पुराना बस स्टैण्ड के पास एक लाज में बिहार के रहने वाले के ठहरने की जानकारी मिली। जानकारी पुख्ता करने हेतु सायबर टीम के द्वारा लाज के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारिकी से निरीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपीगण घटना में प्रयुक्त वाहन को जिला अस्पताल बिलासपुर में पार्किंग में रखे है उसके बाद पुलिस टीम द्वारा शिवम् लाज पुराना बस स्टैंड बिलासपुर में ग्राहक बनकर कमरा देखने के बहाने चेक करने पर दो व्यक्ति लाज के एक कमरे में रूके मिले जिसे मौका देखकर टीम द्वारा पकडकर पूछताछ करने पर टाल मटोल करने लगे कडाई से पूछताछ में दिनांक 13.02.2026 को जिला जांजगीर चाम्पा के ग्राम धरदेई में घटना करना स्वीकार किये। आरोपियों से घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ करने पर बताया कि बैंक में अधिक रकम निकालने आये बुजुर्ग एंव महिला को टारगेट कर उसका घर तक पीछा कर मौका देखकर रास्ते में ही बुजुर्ग या महिला से रकम लूट कर भाग जाना बताये। जाजंगीर पुलिस द्वारा आरेापी के मोडस ओपरंडी के संबंध में राज्य के सभी जिलो से अपराध के संबंध मे जानकारी साझा करने पर पता चला कि उक्त गिरोह द्वारा दिनांक 04.12.2025 को अंबिकापुर कोतवाली जिला सरगुजा के बैंक से दो लाख रू,दिनांक 16.12.2025 को जिला रायगढ थाना खरसिया क्षेत्र में प्रार्थी से लुटे एक लाख रू, दिनांक 12.01.2026 को पुनः रायगढ थाना खरसिया क्षेत्र म प्रार्थी से लुटे दो लाख रू,दिनांक 13.01.2026 को थाना सारंगढ जिला सांरगढ बिलाईगढ के प्रार्थी से 60,000/-रू लूट,दिनांक 16.01.2026 को थाना गांधी नगर,अंबिकापुर जिला सरगुजा में प्रार्थी से लुटे 88000 रू,एवं दिनांक 16.02.2026 को जिला कोरबा थाना कटघोरा क्षेत्र में 85000 की लूट करना स्वीकार किये। इन घटनाओं में लगभग 9 लाख 83 हजार रुपये की लूट की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल,मोबाइल फोन,केंवाच पाउडर और नगद राशि बरामद की है। घटना में प्रयुक्त दोनों वाहन बिहार से चोरी किए गए थे और उनमें फर्जी छत्तीसगढ़ नंबर प्लेट लगाई गई थी।