Suhana live news..छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित भारी मात्रा में इमारती लकड़ी जब्त की है। इस रेड को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। ग्राम अकलतरी भादा मोड़ स्थित एक पुराने राइस मिल परिसर में अवैध इमारती लकड़ी की तस्करी की जानकारी,वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि वहां अवैध रूप से लकड़ी का भंडारण और कारोबार चल रहा है,जिसके बाद। जिला वनमंडला अधिकारी हिमांशु डोंगरें की मार्गदर्शन में टीम ने वहां छापेमारी की। जहा मौके पर दो ट्रक में इमारती लकड़ी भरी हुई थी जिसे जप्त किया गया है। वही राइस मिल में भारी मात्रा में इमारती लकड़ी डपिंग है।जिसकी गढ़ना की जा रही है।

Featured Image

DFO. HIMANSHU DONGRE [video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/02/video_20260217_151305.mp4"][/video]   जब्त लकड़ी की मात्रा और कीमत: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,मौके पर लगभग 8 से 10 ट्रकों के बराबर लकड़ी जब्त की गई है। इसमें खैर,तेंदू,प्रतिबंधित विभिन्न प्रजातियों की इमारती लकड़ियाँ शामिल हैं। फिलहाल जब्त लकड़ी के कुल मूल्य का आकलन किया जा रहा है। जांच के दौरान परिसर से तेंदू और खैर की भारी मात्रा में लकड़ी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार,तेंदू का उपयोग कथित तौर पर 12 बोर की बंदूकें का बट बनाने में किया जाता है,और खैर लकड़ी का उपयोग कत्था बनाने में किया जाता है। जो इस मामले की गंभीरता को और बढ़ा देता है। [video width="1280" height="720" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2026/02/video_20260217_140709.mp4"][/video]   प्रशासनिक दायरा: यह क्षेत्र प्रशासनिक रूप से चांपा स्थित वन विभाग कार्यालय के अंतर्गत आता है,जो जांजगीर-चांपा और सक्ती जिलों के वन क्षेत्रों की देखरेख करता है। इसलिए इस कार्रवाई को दोनों जिलों के लिए अहम माना जा रहा है। जांच और सवाल: अब मुख्य सवाल यह उठ रहे हैं कि यह राइस मिल किसकी है,इस अवैध कारोबार के पीछे कौन लोग शामिल हैं,और किसके संरक्षण में यह धंधा लंबे समय से चल रहा था। वन विभाग ने इन सभी बिंदुओं पर जांच तेज कर दी है। वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अवैध लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग के इस अभियान के पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है,जिससे अवैध तस्करी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। न्यूज सुहाना लाइव  रघु साहू के साथ  अजय सिंह की रिपोर्ट.जांजगीर चांपा