विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर चांपा में आयोजित।।
24/11/2025 11:56 AM Total Views: 24941

Suhanalivenews.जांजगीर चांपा विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर चांपा में आयोजित किया गय सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ.नूपुर दवे गुरु घासीदास चिकित्सालय
कात्रे नगर चांपा,अध्यक्षता अटल बिहारी ताप विद्युत गृह मड़वा में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत श्रीमती रमा पाण्डेय द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती मनोज साहू दीदी प्रांतीय बालिका शिक्षा प्रमुख प्रांतीय सप्त शक्ति संगम सदस्य एवं वक्ता के रूप में ही श्रीमती शोभा दुबे प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकर दहा धमतरी सप्त शक्ति संगम प्रांतीय संयोजिका की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की प्रस्तावना स्थानीय विद्यालय की दीदी एवं कोरबा विभाग संयोजिका श्रीमती ललिता तिवारी द्वारा प्रस्तुत किया गया इसके पश्चात बहनों के द्वारा प्रेरणादायी महिलाओं के संदेश वेशभूषा के साथ प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में 2013 में सुकमा में शहीद हुए श्री समय सिंह कंवर की धर्मपत्नी श्रीमती कमला सिंह कंवर को सम्मानित किया गया तथा पर्यावरण पर आधारित घर चलाने वाली माता श्रीमती नेहा अग्रवाल तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती धनेश्वरी जागृति जी को सम्मानित किया गया। माताओं के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया था जिसमें उन्होंने उत्साह पूर्वक भाग लिए कार्यक्रम की मुख्य वक्ता -श्रीमती मनोज साहू जी द्वारा कुटुम्ब प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर उद्बोधन दिया गया। उन्होंने सप्त शक्ति संगम के बारे में जानकारी दी कि स्त्रियों में निहित सप्त शक्तियां कीर्ति,वाक्,स्मृति, मेधा,धृति और क्षमा को जागृत कर परिवार एवं समाज निर्माण में नारी की भूमिका को सशक्त बनाना है पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में उन्होंने कहा कि प्रत्येक नारी यदि ठान लें कि हम रसोई या घर में कम कचरा निकाले और पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान दें।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Also This:
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता -श्रीमती शोभा दुबे जी द्वारा भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर उद्बोधन दिया गया कि किस प्रकार भारतीय नारियां परिवार को संभालते हुए भी अपने कर्तव्यों का पालन करती हैं उन्होंने आपरेशन सिंदूर का उल्लेख कर नारी की समाज में कर्तव्य निष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत की। माताओं के द्वारा अनुभव कथन प्रस्तुत किया गया मुख्य अतिथि -डाॅ नुपुर दवे द्वारा महिलाओं की भूमिका स्वास्थ्य जागरूकता और परिवार व समाज में उनके मार्गदर्शन योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती रमा पाण्डेय जी द्वारा मातृशक्ति को समाज की मूल आधार शीला बताकर शिक्षा और संस्कारों में उनकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यालय की दीदी कल्पना यादव द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 265 माताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन कु.अंशु तिवारी एवं श्रीमती उषा देवांगन दीदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय प्रबंध समिति,प्राचार्य अश्विनी कुमार कश्यप,प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय एवं समस्त आचार्य परिवार का योगदान रहा।
News suhanalivenews.com.…
S.MATHUR
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर चांपा में आयोजित।।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





