सुहाना लाइव न्यूज़ जांजगीर-चांपा : थाना जांजगीर क्षेत्र में रविवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शारदा मंगलम के पीछे किराए के मकान में रह रहे जगदीश देवांगन और उसकी पत्नी गायत्री देवांगन (35 वर्ष) के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर पत्नी की मौत हो गई।
हमले के बाद आरोपी पति ने खुद की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। सूचना मिलने पर जांजगीर पुलिस मौके पर पहुँची। जब घर का दरवाज़ा अंदर से बंद मिला तो पुलिस ने उसे तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। उस समय पति-पत्नी बेहोशी की हालत में थे।
दूसरी शादी के बाद बढ़े विवाद
पड़ोसियों और मकान मालिक के मुताबिक, दोनों ने दूसरी शादी की थी और किराए के मकान में रहते थे। अक्सर इनके बीच विवाद की स्थिति बनती रहती थी। घर मालिक का कहना है कि लगातार झगड़े के कारण मोहल्ले में भी लोग परेशान रहते थे और आज यह विवाद खौफनाक रूप ले लिया।
आरोपी का इलाज जारी
पत्नी की मौत हो चुकी है,जबकि आरोपी जगदीश देवांगन का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग घरेलू कलह से उपजे इस हादसे की चर्चा कर रहे हैं।
News suhanalive.com.🇨🇮..
S. MATHUR 🇨🇮..
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
सुहाना लाइव न्यूज़ जांजगीर-चांपा : थाना जांजगीर क्षेत्र में रविवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शारदा मंगलम के पीछे किराए के मकान में रह रहे
जगदीश देवांगन और उसकी पत्नी गायत्री देवांगन (35 वर्ष) के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में
अस्पताल ले जाने पर पत्नी की मौत हो गई।
हमले के बाद आरोपी पति ने खुद की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। सूचना मिलने पर जांजगीर पुलिस मौके पर पहुँची। जब घर का दरवाज़ा अंदर से बंद मिला तो पुलिस ने
उसे तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। उस समय पति-पत्नी बेहोशी की हालत में थे।
दूसरी शादी के बाद बढ़े विवाद
पड़ोसियों और मकान मालिक के मुताबिक, दोनों ने दूसरी शादी की थी और किराए के मकान में रहते थे। अक्सर इनके बीच विवाद की स्थिति बनती रहती थी। घर मालिक का कहना
है कि लगातार झगड़े के कारण मोहल्ले में भी लोग परेशान रहते थे और आज यह विवाद खौफनाक रूप ले लिया।
आरोपी का इलाज जारी
पत्नी की मौत हो चुकी है,जबकि आरोपी जगदीश देवांगन का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।इस घटना के बाद
क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग घरेलू कलह से उपजे इस हादसे की चर्चा कर रहे हैं।
News suhanalive.com.🇨🇮..
S. MATHUR 🇨🇮..