बिहान योजना की उत्कृष्ट सफल दीदियों का सम्मान समारोह आयोजित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी सहित उपाध्यक्ष,सदस्यों ने किया सम्मानित.
31/08/2025 9:51 PM Total Views: 24996

सुहाना लाइव न्यूज़ जांजगीर-चांपा 31 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में“बिहान योजना के सफल दीदियों का संवाद एवं सम्मान समारोह”आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी सहित उपाध्यक्ष,सदस्यों ने समारोह में बिहान योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनने वाली दीदियों को साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया,जिला पंचायत सभापति श्री राजकुमार साहू,श्रीमती प्रियंका सिंह,श्रीमती मोहन कुमारी साहू,जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे,उप संचालक पंचायत श्री अभिमन्यु साहू सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी एवं उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया ने उपस्थित एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनी है। बिहान योजना से जुड़कर आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़े और एक सशक्त समाज का निर्माण करें। सम्मान समारोह से महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में बिहान दीदियो के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। जिसमें रजनी नोरगे-नरियरा, कामिनी सिंह-नवागढ़, गीता सिंह-पहरिया, सुखमति दिवाकर-बलौदा,लक्ष्मी कश्यप-नवागढ़ को परिवार के सामाजिक,आर्थिक व शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने,जैविक कृषि अपनाने और स्वयं के बल पर आजीविका संवर्धन को प्रोत्साहन हेतु कार्य किया जा रहा है,लखपति दीदी के रूप मे बिहान संगठनों की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।
Read Also This:
News suhanalive.com.🇨🇮..
Report Raghu sahu
S. MATHUR.🇨🇮..
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
बिहान योजना की उत्कृष्ट सफल दीदियों का सम्मान समारोह आयोजित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी सहित उपाध्यक्ष,सदस्यों ने किया सम्मानित.
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





