सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन हॉकी, बालीबाल, हैण्डबाल,कराते,फेसिंग,फुटबाल सहित विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन।
30/08/2025 8:24 PM Total Views: 24974

सुहाना लाइव न्यूज़ जांजगीर-चांपा 30 अगस्त 2025 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में आज दूसरे दिन हॉकी,वालीबाल, हैण्डबाल,कराते,फुटबाल,फेसिंग,खेल से संबंधित विषयों पर वाद विवाद व फिटनेस टॉक सहित विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्सावर्धन करते हुए पुरूस्कृत कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान इजी.रवि पांडेय, एसडीएम जांजगीर एवं जिला खेल अधिकारी श्री सुब्रत प्रधान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी,छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Also This:
31 अगस्त को जिले में होंगे विविध खेल कार्यक्रम का आयोजन –


31 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान से कचहरी चौक,नेताजी चौक लिंक रोड होते हुए वापस शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर तक सायकल रैली एवं हसदेव पब्लिक स्कूल (लछनपुर) चांपा में अंडर 19 वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
News suhanalive.com.🇨🇮..
Report Raghu sahu Janjgir Champa Chhattisgarh
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन हॉकी, बालीबाल, हैण्डबाल,कराते,फेसिंग,फुटबाल सहित विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





