सुहाना लाइव न्यूज़ जांजगीर-चांपा-अवैध शराब के खिलाफ़ चलाई जा रही मुहिम में थाना चांपा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली पुलिस ने ताबातोड कार्यवाही करते हुए 25 लीटर अवैध कच्ची महुवा शराब के साथ। दो सगे भाई को अवैध शराब बिक्री करते हुए पकड़ा जो लंबे समय से अवैध शराब बिक्री के कारोबार में लिप्त रहे हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं। (1)अनिल कुमार खूंटे 37.वर्ष,(2)अजय कुमार खूंटे 27 वर्ष,पिता फिरंगीलाल खुटें निवासी जगदल्ला चांपा वार्ड.27,28 छुईहा पार। मामले की जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे आईपीएस के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी यदुमंडी सीदार की

Featured Image

मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना हुई मुखबीर की सूचना पर ग्राम कुरदा अंग्रेजी शराब भट्टी के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा लिया गया।उनके कब्जे से अलग-अलग जेरीकेन में कुल 25-25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई,कीमत लगभग 5000,बरामद की गई,साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक.CG.11BF2090.भी जप्त की गई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 34,(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाड़ पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में चांपा थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी गुप्ता,उप निरीक्षक उपेंद्र मिश्रा,ASI लंबोदर सिंह, आरक्षक मुद्रिका दुबे,वीरेन सिंह,और जय उराव की विशेष भूमिका रही तथा थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। S. MATHUR..