सुहाना लाइव न्यूज़ जांजगीर-चांपा,15 अगस्त 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शासकीय हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। उन्होंने हर्षाेल्लास एवं उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री वर्मा ने इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल से तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।

Featured Image

इस दौरान विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप,पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले,पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल,पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े,पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी,नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढेवाल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर,सुश्री आशा साव,श्री अमर सुलतानिया,इंजी.रवि पांडेय,कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे,पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय,जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल कुमार रावटे सहित जिला पंचायत सदस्य, पार्षदगण,जनप्रतिनिधिगण,अधिकारी-कर्मचारी,छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में आमनागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री सतीश सिंह एवं श्री दीपक यादव ने किया।। News suhanalive.com... Report. sukhsagar mathur ... RAGHU SAHU JANJGiR CHAPA