बहेराडीह में’भोजली महोत्सव’10 अगस्त को धूम धाम से मनाया जाएगा।।
09/08/2025 8:33 PM Total Views: 25139

बहेराडीह में’भोजली महोत्सव’10 अगस्त को धूम धाम से मनाया जाएगा।।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
सुहाना लाइव न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा–ग्राम बहेराडीह में कल 10 अगस्त को दोपहर 2 बजे’भोजली महोत्सव’का आयोजन किया जाएगा.भोजली महोत्सव का शुभारम्भ वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में जिला पंचायत की अध्यक्ष इंजी,सत्यलता आनंद मिरी,जिला पंचायत के सीईओ गोकुल रावटे और समाजसेवी डॉ.सुरेश कुमार देवांगन करेंगे,इस दौरान भोजली दाई की ग्राम बैगा के द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाएगी,यहां भोजली महोत्सव में पहला स्थान प्राप्त करने वाली महिला को बलौदा जनपद की पूर्व उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव के द्वारा 1000 रूपये प्रदान किया जाएगा.इसी तरह द्वितीय पुरस्कार 700 रूपये सरपंच चंदा सरवन कश्यप,तृतीय पुरस्कार 500 रूपये डॉ.रामदयाल यादव के द्वारा दिया जाएगा,वहीं किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन,पंच ललित कंवर,सोहन यादव, शिवराम कश्यप,राजकुमार यादव आदि के द्वारा सांत्वना पुरस्कार के रूप में 51,51 रूपये 7 महिलाओ को दिया जाएगा.पुरस्कार वितरण पश्चात गाजे-बाजे के साथ भोजली विसर्जन किया जाएगा.वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने लोगों से भोजली महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।।
Read Also This:
News suhanalivenews.com

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
बहेराडीह में’भोजली महोत्सव’10 अगस्त को धूम धाम से मनाया जाएगा।।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





