आदर्श नगर चांपा श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में बोल बम के नारे के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक।। सुहाना लाइव न्यूज-जांजगीर चांपा --भक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और बोल बम के नारे लगाए। इस तरह के आयोजन न केवल धार्मिक

Featured Image

महत्व रखते हैं,बल्कि समाज में एकता और सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं।आदर्श नगर निवासियों के लिए भी 08 अगस्त गौरवशाली दिन रहा है इस दिन सुबह से ही आदर्श नगर में शिवमय का माहौल रहा है आदर्श नगर में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर वर्ष 2022 मार्च में प्राण प्रतिष्ठा हुआ था।श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही सभी भक्तों का आना-जाना लगा रहा। सावन माह समाप्त होने के पूर्व आदर्श नगर निवासियों के द्वारा श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिष्ठित शिवलिंग पर एक साथ जलाभिषेक किया 8 अगस्त को सुबह 7:00 बजे से ही सभी सदस्य मंदिर प्रांगण में इकट्ठा हुए एक साथ जल का अभिषेक किए। सभी सदस्यों द्वारा मंदिर प्रांगण हर हर महादेव एवम ओम नम शिवाय के जयकारे से गूंज उठा। सभी सदस्यों के द्वारा जल अभिषेक करने के बाद आरती में सम्मिलित हुए।आदर्श नगर में निवासरत मुख्य पुजारी श्री अनूप तिवारी जी के द्वारा भगवान शंकर जी की आरती किए गए। इस पूजा में आदर्श नगर के निवासी एवं श्री रामेश्वर महादेव समिति के सदस्य श्री भारत चंदेल,श्री बाबूलाल चंद्रा,श्री राम कुमार सिंह,श्री बद्रिका प्रसाद राठौर, श्री गणेश श्रीवास,श्री रामकृष्ण राठौर,श्री शिवनाथ राठौर, श्री ध्रुव सिंह,श्री दिलीप पाण्डेय,श्री विवेक केसरवानी,श्री मनोज सिंह,श्री आनंद सोनी,श्री उमेश सिंह,श्री मनमोहन चंद्रा,श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय,श्री दामन साहू,श्री महेश चंद्रा एवं मोहल्ले वासियों की अधिक से अधिक संख्या में गरिमामय में उपस्थिति रही है।। Suhanalivenews.com....… [caption id="attachment_4586" align="alignnone" width="135"] S.MATHUR [/caption]