अकलतरा पुलिस ने रेड कार्यवाही में 6 लोगों को गांजा पीते और सुलेशन सूंघते हुए पकड़ा* आरोपियों के पास से चिलम,गांजा का पुड़िया,बीड़ी और सुलेशन बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ धारा 27 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Featured Image

सुहाना लाइव न्यूज़..थाना अकलतरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 सब्जी मंडी के पीछे कुछ लोगों के द्वारा गांजा एवं सुलेशन पीकर बैठे रहते हैं एवं आने जाने वालों को गाली-गलौज कर करते हैं, जिसको मना करने पर गाली गलौच करते है की सूचना पर निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा द्वारा जाकर रेड कार्यवाही किया जिसमें मौके पर 6 लोगों को मादक पदार्थ गांजा और सुलेशन जैसे जानलेवा मादक पदार्थों का सेवन करते हुए मौके वारदात से पकड़ कर NDPS एक्ट के तहत भा द वि के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपियों की जानकारी इस प्रकरण है:   किशन पाण्डेय उम्र 20 वर्ष निखिल गरुड उम्र 19 वर्ष रूपेश चौहान उम्र 21 वर्ष धर्मेन्द्र यादव उम्र 20 वर्ष सुनील सारथी उम्र 22वर्ष टीकाराम टण्डन उम्र 70 वर्ष उपरोक्त कार्यवाही में टी आई भास्कर सिंह थाना प्रभारी अकलतरा व ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय का महत्व पूर्ण योगदान रहा।। News suhanalivenews.com...... Report Raghu sahu Janjgir Champa Chhattisgarh