दिनदहाड़े लूट का मामला निकला फर्जी,आरोपी ने खुद रची थी साजिश: 11.79 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार।
02/08/20259:19 PMTotal Views: 25001
दिनदहाड़े लूट का मामला निकला फर्जी,आरोपी ने खुद रची थी साजिश: 11.79 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार।
जांजगीर-चांपा जिले में हाल ही में सामने आई 11 लाख 79 हजार रुपये की कथित लूट की सनसनीखेज खबर ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया था। लेकिन पुलिस की सघन जांच और तकनीकी पड़ताल ने इस पूरे मामले की सच्चाई उजागर कर दी। चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह लूटकांड पूरी तरह से फर्जी था और इसकी साजिश खुद कथित पीड़ित दीपेश देवांगन ने रची थी।
मिली जानकारी के अनुसार, दीपेश ने पुलिस को बताया था कि वह यूनियन बैंक चांपा में रकम जमा करने जा रहा था, तभी लूट की वारदात हुई। लेकिन पुलिस को शुरू से ही इस कहानी पर शक था। जांच के दौरान जब बयान और तकनीकी साक्ष्यों में लगातार विरोधाभास मिले, तो पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और मामले की तह में पहुंचकर सच्चाई सामने लाई।
जांच में पता चला कि दीपेश किसी भी लूट का शिकार नहीं हुआ था, बल्कि वह भारी कर्ज के दबाव में था। इसी वजह से उसने खुद ही लूट की झूठी कहानी गढ़ी और रकम छिपा दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच में लूट के कोई प्रमाण नहीं मिले। संदेह गहराने पर जब पुलिस ने दीपेश के घर पर दबिश दी, तो वहां से 11 लाख 79 हजार 800 रुपये नकद और एक लैपटॉप बरामद किया गया।
बम्हनीहडीह पुलिस ने दीपेश देवांगन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 217 और 316(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस मामले में एसपी विजय पाण्डेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि झूठे मामलों से बचें और पुलिस को सही सूचना दें, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी न हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार की हरकतों को गंभीरता से लिया जाएगा और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
News suhanalivenews.com…
S. MATHUR…….
Report.…kirtan Patel Janjgir Champa
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
दिनदहाड़े लूट का मामला निकला फर्जी,आरोपी ने खुद रची थी साजिश: 11.79 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार।
Suhana Live News से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दिनदहाड़े लूट का मामला निकला फर्जी,आरोपी ने खुद रची थी साजिश: 11.79 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार।
जांजगीर-चांपा जिले में हाल ही में सामने आई 11 लाख 79 हजार रुपये की कथित लूट की सनसनीखेज खबर ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया था। लेकिन पुलिस की सघन जांच और
तकनीकी पड़ताल ने इस पूरे मामले की सच्चाई उजागर कर दी। चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह लूटकांड पूरी तरह से फर्जी था और इसकी साजिश खुद कथित पीड़ित दीपेश
देवांगन ने रची थी।
[video width="848" height="480" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250802-WA0201.mp4"][/video]
मिली जानकारी के अनुसार, दीपेश ने पुलिस को बताया था कि वह यूनियन बैंक चांपा में रकम जमा करने जा रहा था, तभी लूट की वारदात हुई। लेकिन पुलिस को शुरू से ही इस
कहानी पर शक था। जांच के दौरान जब बयान और तकनीकी साक्ष्यों में लगातार विरोधाभास मिले, तो पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और मामले की तह में पहुंचकर सच्चाई
सामने लाई।
जांच में पता चला कि दीपेश किसी भी लूट का शिकार नहीं हुआ था, बल्कि वह भारी कर्ज के दबाव में था। इसी वजह से उसने खुद ही लूट की झूठी कहानी गढ़ी और रकम छिपा दी।
पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच में लूट के कोई प्रमाण नहीं मिले। संदेह गहराने पर जब पुलिस ने दीपेश के घर पर दबिश दी, तो वहां से 11 लाख 79 हजार 800 रुपये नकद और एक
लैपटॉप बरामद किया गया।
[video width="848" height="480" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250802-WA0200.mp4"][/video]
बम्हनीहडीह पुलिस ने दीपेश देवांगन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 217 और 316(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज
दिया गया है।
इस मामले में एसपी विजय पाण्डेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि झूठे मामलों से बचें और पुलिस को सही
सूचना दें, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी न हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार की हरकतों को गंभीरता से लिया जाएगा और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
News suhanalivenews.com...
S. MATHUR.......
Report.…kirtan Patel Janjgir Champa