वाह रे वाह ! डॉग बाबू के नाम से जारी कर दिया कुत्ते का स्थायी निवास प्रमाण पत्र,कुत्ते का फोटो भी चिपकाया .अब होगी मामले की जाँच,पढिये पूरी खबर.…… सुहाना लाइव न्यूज़। सिस्टम का एक कारनाम आपको हैरान कर देगा। सरकारी सिस्टम ने एक कुत्ते का स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।मामला उजागर होने के बाद अब मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है। पूरा मामला बिहार के पटना जिले का है।पटना जिले के मसौढ़ी प्रखंड में डॉग बाबू के नाम से एक कुत्ते का स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। ताज्जुब की

Featured Image

बात यह है कि निवास प्रमाण पत्र पर फोटो भी किसी कुत्ते का ही लगाया गया है। सोशल मीडिया में निवास प्रमाण पत्र का फोटो खूब वायरल हो रहा है। वायरल फोटो के मुताबिक कुते का नाम डॉग बाबू पिता कुत्ते बाबू और माता कुतिया बाबू के नाम से स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी किया गया है । सोशल मीडिया में मामला उजागर होने के बाद पूरी सरकार हरकत में आ गयी है और अब कहा यह जा रहा है कि बहुत जल्द इस मामले की जॉच होगी और दोषी लोगो के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । News= suhanalivenews.com.… [caption id="attachment_4586" align="alignnone" width="135"] S. MATHUR..[/caption]