चारागाह में हरियाली की ओर कदम: लखाली में हुआ 556 पौधों का मनरेगा से सफल पौधरोपण। जांजगीर-चांपा 22 जुलाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत विकासखण्ड बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत लखाली में चारागाह क्षेत्र में 5 एकड़ भूमि पर वृक्षारोपण कर हरियाली की नई शुरुआत की गई। इस कार्य के अंतर्गत आम,नीम,जामुन,नींबू एवं अमरूद जैसे 556 पौधों का रोपण किया गया।।

Featured Image

ग्राम पंचायत लखाली जिला मुख्यालय से लगभग 32 कि.मी.तथा विकासखण्ड मुख्यालय बम्हनीडीह से 6 कि.मी.की दूरी पर स्थित है।मनरेगा के माध्यम से यह परियोजना वर्ष 2025-26 में स्वीकृत हुई है।परियोजना की कुल स्वीकृत राशि 3.127 लाख (मनरेगा मद से) है, जिससे पौधरोपण के साथ जल-संरक्षण एवं संचय से संबंधित गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। तीन वर्षों की इस परियोजना में वर्षवार मानव दिवस सृजन की प्रक्रिया प्रगति पर है।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सीईओ जनपद पंचायत,जनपद सदस्य सचिव,सरपंच,पंचगण,स्व सहायता समूह की दीदियों एवं स्थानीय ग्रामीणजनों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस सामूहिक प्रयास को महत्वपूर्ण कदम बताया।ग्रामीणों ने इस प्रयास को ग्राम के भविष्य के लिए लाभकारी बताया और इसे हरित भविष्य की नींव माना।यह प्रयास न केवल पर्यावरण को समृद्ध करेगा,बल्कि स्थानीय रोज़गार को भी बढ़ावा देगा।आगामी वर्षों में इन पौधों की हरियाली चारागाह को जीवनदान देगी और मवेशियों के लिए भी यह वरदान साबित होगा। News suhanalivenews.com.…… S.MATHUR..mo.6263113057... Report Raghu sahu Janjgir Champa Chhattisgarh