एआई नेत्रों से सुरक्षित होगी'कोसा कांसा कंचन'की नगरी चांपा,में'मिशन सिक्योर सिटी'का हुआ शुभारंभ। जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत वाली नगरी चांपा जिसे"कोसा कांसा कंचन"की नगरी के रूप में जाना जाता

Featured Image

है,अब आधुनिक तकनीक से सुसज्जित होकर सुरक्षित शहर बनने की राह पर अग्रसर है। जिले में चांपा को महत्वाकांक्षी'मिशन सिक्योर सिटी'का पहला लाभार्थी शहर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस मिशन के तहत शहर भर में कुल 70 उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों,का उद्घाटन किया गया,जिनमें से 27 कैमरे अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रौद्योगिकी से लैस हैं। यह परियोजना पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनता के सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। [video width="1920" height="1080" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2025/07/VID_20250718_124828.mp4"][/video] चांपा थाना परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आईजी डॉ.संजीव शुक्ला तथा जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक,श्री विजय कुमार पाण्डेय,ए.एसपी,श्री उमेश कुमार कश्यप,एसडीओपी.श्री यदुमड़ी सीदार,चांपा थाना प्रभारी.श्री जयप्रकाश गुप्ता जी की उपस्थिति में इन कैमरों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डॉ.शुक्ला ने इस पहल को शहर की सुरक्षा व्यवस्था में "मील का पत्थर"बताते हुए कहा कि यह न केवल चांपा बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक अनुकरणीय मॉडल साबित होगी।उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई कैमरे अपराध नियंत्रण और अपराधियों के शीघ्र पता लगाने में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। उन्होंने नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे इस सुरक्षा जाल को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।   एआई कैमरों की विशेषताएं एवं लाभ: ये एआई युक्त कैमरे सामान्य सीसीटीवी कैमरों की तुलना में कहीं अधिक बुद्धिमान और प्रभावी हैं। इनमें निम्नलिखित उन्नत सुविधाएँ समाहित हैं। [video width="1920" height="1080" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2025/07/VID_20250718_131626-1.mp4"][/video] ( 1.)स्वचालित वर्गीकरण:ये कैमरे मानवों और विभिन्न प्रकार के वाहनों (कार, बाइक,ट्रक आदि) को उनकी श्रेणियों के आधार पर स्वत:ही पहचानने व वर्गीकृत करने में सक्षम हैं। ( 2.) चेहरा पहचान (फेशियल रिकग्निशन):संदिग्ध अपराधियों या वांछित व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ये चेहरों का विश्लेषण कर सकते हैं। ( 3.) असामान्य गतिविधि पहचान:ये कैमरे स्वचालित रूप से संदिग्ध या असामान्य गतिविधियों (जैसे झगड़ा,लूटपाट का प्रयास,अप्रत्याशित भीड़ जमाव) का पता लगाकर अलर्ट जनरेट कर सकते हैं। ( 4.)भीड़ प्रबंधन: शहर के व्यस्त क्षेत्रों में भीड़ के घनत्व और प्रवाह पर नजर रखने में ये सहायक होंगे। ( 5.)वास्तविक समय निगरानी: इनकी मदद से पुलिस कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी शहर की गतिविधियों पर वास्तविक समय में पैनी नजर रख सकेंगे। [video width="1920" height="1080" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2025/07/VID_20250718_130143.mp4"][/video]   अपराध,भय,मुक्त जिले की स्थापना एवं भविष्य की योजना: [video width="1920" height="1080" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2025/07/VID_20250718_130528.mp4"][/video]     एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि इन 70 कैमरों को शहर के प्रमुख चौराहों,बाजार,चौपाटी,गौरव पथ,गार्डन क्षेत्रों,शैक्षणिक संस्थानों के आसपास,धार्मिक स्थलों,रेलवे स्टेशन क्षेत्र और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सोच-समझकर लगाया गया है।उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था न सिर्फ घटित अपराधों पर नजर रखेगी बल्कि इसकी निवारक उपस्थिति से भविष्य में अपराध होने की संभावनाओं पर भी अंकुश लगेगा। यह पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को और मजबूती प्रदान करेगा। श्री पाण्डेय ने यह भी स्पष्ट किया कि चांपा में 'मिशन सिक्योर सिटी' का सफल शुभारंभ जिले के अन्य शहरी क्षेत्रों में भी इसी तरह की उन्नत निगरानी व्यवस्था लागू करने की रणनीति की पहली कड़ी है। आने वाले समय में इस योजना का विस्तार और उन्नयन करते हुए पूरे जिले को एक सुदृढ़ हाईटेक सुरक्षा जाल से जोड़ा जाएगा। [video width="1920" height="1080" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2025/07/VID_20250718_130011.mp4"][/video]   इस ऐतिहासिक शुभारंभ समारोह में नगर के जनप्रतिनिधि,व्यापारी संघों के पदाधिकारी,नागरिक समाज के प्रतिनिधि,पत्रकार तथा पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एआई सीसीटीवी कैमरों की यह नेटवर्क चांपा को एक स्मार्ट और सुरक्षित शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगी,जिससे आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित,डर तथा भय मुक्त हो सकेगा।   [caption id="attachment_4586" align="alignnone" width="135"] News suhanalivenews..  S.MATHUR..[/caption] Mo..6263113057