जिला रोजगार कार्यालय में 23 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन जांजगीर-चांपा 16 जुलाई 2025 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 23 जुलाई 2025 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

Featured Image

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के दो नियोजक उपस्थित रहेगें।जिसमें आश्रव फाउंडेशन रायपुर द्वारा असिस्टेंट नर्स 100 पद,सिक्युरिटी गार्ड 100 पद,एच.आर.एक्जीक्यूटिव 05 पद एवं आकाश एजुकेशनल एकेडमी जॉजगीर द्वारा नर्सिग टीचर 01 पद, ट्रेनर के 02 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी।उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता असिस्टेंट नर्स हेतु 10वी 12वी ए.एन.एम सिक्युरिटी गार्ड 8वी 10वी 12वी एच.आर. एक्जीक्यूटिव एमबीए,नर्सिग टीचर हेतु बीएससी नर्सिग, ट्रेनर के लिये बीएमएलटी, डीएमएलटी रखा गया है। उक्त पद हेतु नियोक्ता द्वारा वेतनमान 8000 से 15000 रुपए निर्धारित किया गया है। चयनित युवाओ का कार्यक्षेत्र रायपुर व जॉजगीर रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है।अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है। News suhanalivenews.com S. MATHUR..… Report Raghu sahu Janjgir Champa Chhattisgarh India