बसंतपुर में भक्ति और उल्लास से गुंजायमान रही रथ यात्रा,श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब।।
05/07/20259:45 PMTotal Views: 24963
बसंतपुर में भक्ति और उल्लास से गुंजायमान रही रथ यात्रा,श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब।
छग.जांजगीर-चांपा बसंतपुर=शिक्षा,संगीत और संस्कार की गांव के रूप में विख्यात ग्राम पंचायत बसंतपुर में श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। भगवान जगन्नाथ,बलराम और माता सुभद्रा की भव्य झांकी के साथ सजी रथ यात्रा ने पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। रथ पर विराजमान भगवान श्रीजगन्नाथ,बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा की मूर्तियों का ग्रामीणों ने विधिपूर्वक पूजन किया। गांव की सैकड़ों माताओं और बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा में रथ की आरती उतारी और अपने परिवार की सुख-समृद्धि,स्वास्थ्य व सुख शांति की कामना की। इस अवसर पर हर घर से श्रद्धा और भक्ति की बयार बहती रही।
गांव के सभी मोहल्लों से होकर गुजरी यात्रा.…
रथ यात्रा बसंतपुर ग्राम के सभी मोहल्लों और वार्डों में घूमते हुए संपन्न हुई। रथ के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। कुछ स्थानों पर फूलों की वर्षा की गई तो कहीं पर भक्तों ने कीर्तन और भजन प्रस्तुत कर वातावरण को और भी अधिक पवित्र बना दिया।छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक,हर उम्र के लोग इस धार्मिक उत्सव में सहभागी बने।
महिलाओं की रही विशेष भागीदारी
रथ यात्रा में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। पारंपरिक गीतों,मंगलाचरण और भजन-कीर्तन के साथ महिलाओं ने इस धार्मिक आयोजन को नई ऊंचाइयाँ दीं। रथ के चारों ओर ढोल,मंजीरे और घुंघरुओं की ध्वनि गूंजती रही,जिससे वातावरण अत्यंत भक्तिमय बना रहा।
गांववासियों में दिखा विशेष उत्साह..
बसंतपुर के ग्रामीणों ने रथ यात्रा के आयोजन में तन-मन-धन से योगदान दिया। तोरण द्वार से पूरे गांव को आकर्षक ढंग से सजाया गया जिससे प्रत्येक कोना जगमगा उठा। रथ यात्रा शांति और सौहार्द्र के साथ सम्पन्न हुआ।
पुलिस व ग्राम सुरक्षा समिति के सहयोग से पूरी यात्रा शांति और सौहार्द्र के साथ संपन्न हुई।आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत,स्थानीय सामाजिक संगठनों और युवाओं की भूमिका सराहनीय रही।
बसंतपुर में भक्ति और उल्लास से गुंजायमान रही रथ यात्रा,श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब।।
Suhana Live News से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
बसंतपुर में भक्ति और उल्लास से गुंजायमान रही रथ यात्रा,श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब।
[video width="848" height="478" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250705-WA0181-1.mp4"][/video]
छग.जांजगीर-चांपा बसंतपुर=शिक्षा,संगीत और संस्कार की गांव के रूप में विख्यात ग्राम पंचायत बसंतपुर में श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा
भाव के साथ मनाई गई। भगवान जगन्नाथ,बलराम और माता सुभद्रा की भव्य झांकी के साथ सजी रथ यात्रा ने पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। रथ पर
विराजमान भगवान श्रीजगन्नाथ,बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा की मूर्तियों का ग्रामीणों ने विधिपूर्वक पूजन किया। गांव की सैकड़ों माताओं और बहनों ने
पारंपरिक वेशभूषा में रथ की आरती उतारी और अपने परिवार की सुख-समृद्धि,स्वास्थ्य व सुख शांति की कामना की। इस अवसर पर हर घर से श्रद्धा और भक्ति की बयार बहती
रही।
गांव के सभी मोहल्लों से होकर गुजरी यात्रा.…
रथ यात्रा बसंतपुर ग्राम के सभी मोहल्लों और वार्डों में घूमते हुए संपन्न हुई। रथ के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। कुछ स्थानों पर
फूलों की वर्षा की गई तो कहीं पर भक्तों ने कीर्तन और भजन प्रस्तुत कर वातावरण को और भी अधिक पवित्र बना दिया।छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक,हर उम्र के लोग
इस धार्मिक उत्सव में सहभागी बने।
महिलाओं की रही विशेष भागीदारी
रथ यात्रा में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। पारंपरिक गीतों,मंगलाचरण और भजन-कीर्तन के साथ महिलाओं ने इस धार्मिक आयोजन को नई ऊंचाइयाँ दीं। रथ के
चारों ओर ढोल,मंजीरे और घुंघरुओं की ध्वनि गूंजती रही,जिससे वातावरण अत्यंत भक्तिमय बना रहा।
[video width="848" height="478" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250705-WA0180.mp4"][/video]
गांववासियों में दिखा विशेष उत्साह..
बसंतपुर के ग्रामीणों ने रथ यात्रा के आयोजन में तन-मन-धन से योगदान दिया। तोरण द्वार से पूरे गांव को आकर्षक ढंग से सजाया गया जिससे प्रत्येक कोना जगमगा उठा।
रथ यात्रा शांति और सौहार्द्र के साथ सम्पन्न हुआ।
पुलिस व ग्राम सुरक्षा समिति के सहयोग से पूरी यात्रा शांति और सौहार्द्र के साथ संपन्न हुई।आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत,स्थानीय सामाजिक संगठनों
और युवाओं की भूमिका सराहनीय रही।
News== suhanalivenews.com===============S.MATHUR
सुहाना लाइव न्यूज़ ==ब्यूरो रिपोर्ट रघु साहू जिला चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़.