मारवाड़ी युवा मंच ने डॉक्टर दिवस व सीए दिवस पर किया सम्मान,तुलसी पौधा भेंटकर की जागरूकता।। जांजगीर-चांपा.मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा,नैला-जांजगीर द्वारा विश्व डॉक्टर दिवस एवं सीए दिवस के अवसर पर एक अनूठा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।शाखा के सदस्यों ने स्थानीय चिकित्सकों एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के निवास एवं कार्यालयों में पहुंच कर उन्हें पवित्र तुलसी की पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

Featured Image

राष्ट्रीय नेतृत्व को समर्पित पहल... संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (जोन-4) श्री अमर सुल्तानिया के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत गांधी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जागृति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि तुलसी को आयुर्वेद में जीवन का संरक्षक माना जाता है,जो गंभीर रोगों से बचाव करती है।जहाँ तुलसी होती है,वहाँ बीमारियाँ प्रवेश नहीं कर पातीं,यह संदेश देते हुए शाखा ने इस परंपरागत औषधि के महत्व को रेखांकित किया। स्वास्थ्य व पर्यावरण का संयुक्त संकल्प। श्रीमती अग्रवाल ने कहा,यह पहल समाजहित में हमारा छोटा सा योगदान है।डॉक्टर व सीए समाज के आधार स्तंभ हैं।तुलसी भेंटकर हमने स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संयुक्त संदेश दिया है।सम्मानित सम्मानियों ने इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए शाखा का आभार व्यक्त किया तथा इसे सामाजिक जागरूकता की सराहनीय पहल बताया। मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा के गणमान्य सदस्या उपस्थित थे। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की प्रांतीय निर्देशक श्रीमती सुनीता मोदी,श्रीमती शिखा अग्रवाल,सचिव श्रीमती मनीषा अग्रवाल,कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम जगनी,श्रीमती ममता मोदी,श्रीमती सरिता शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।शाखा अध्यक्ष ने सभी सहभागियों का समारोह की सफलता हेतु विशेष आभार जताया। जांजगीर-चांपा=मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा,नैला-जांजगीर दिनांक: २ जुलाई, २०२५ News suhanalivenews.com Janjgir-Champa.cg…. S. MATHUR...… Mo.6263113057