कोई कर रहा है आपका पीछा?बिना इंटरनेट लोकेशन शेयर कर बुलाएं मदत,बहुत आसान है तरीका।
26/06/2025 4:21 PM Total Views: 24942

कोई कर रहा है आपका पीछा?बिना इंटरनेट लोकेशन शेयर कर बुलाएं मदत,बहुत आसान है तरीका।
जांजगीर-चांपा== iPhone Hacks in Hindi: स्मार्टफोन में यूजर की सेफ्टी के लिए कई फीचर्स मिलते हैं।किसी की भी लोकेशन को ट्रैक किया जाना अब काफी आसान है।अगर आप कहीं ऐसी जगह फस गए हैं,जहां आपको किसी व्यक्ति की मदद चाहिए तो आप उसे अपनी लोकेशन भेज सकते हैं।इसके लिए कई ऐप्स का यूज किया जा सकता है।इसमें व्हाट्सऐप भी शामिल है।हालांकि,इन ऐप्स के जरिए लोकेशन शेयर करने के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है।कई बार फोन में नेटवर्क नहीं होने के कारण मोबाइल डेटा का यूज नहीं कर पाते हैं।ऐसे में लोकेशन शेयर करना किसी के लिए भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।हांलाकि,एक ऐसा तरीका भी है,जिसके जरिए बिना इंटरनेट के लिए भी लोकेशन शेयर की जा सकती है।आप बस एक क्लिक में अपनी लोकेशन को शेयर कर पाएंगे।पूरा प्रोसेस जानने के लिए नीचे पढ़ें।अगर आपके स्मार्टफोन में इंटरनेट नहीं चल रहा है तब भी आप एक तरीके से अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं।खास बात यह है कि इसके लिए आपको अपने फोन में कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।आप फोन की एक ऐप के जरिए ऐसा कर सकते हैं।हालांकि,यह सुविधा केवल आईफोन यूजर्स के लिए है।एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स यहां बताए जाने वाले तरीके से बिना इंटरनेट के अपनी लोकेशन नहीं शेयर कर पाएंगे।आईफोन यूजर्स कुछ ही स्टेप्स में आसानी से अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं।आईफोन में Compass ऐप मिलता है।इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ दिशा देख सकते हैं बल्कि इसके जरिए भी बिना इंटरनेट के लाइव लोकेशन भी शेयर की जा सकती है।जी हां,इससे आपके सटीक लोकेशन शेयर होती है।स्टेप 1- आईफोन में Compass ऐप के लिए सर्च करें।इसके बाद ऐप ओपन करें।स्टेप 2- अब सटीक लोकेशन के लिए क्रॉसहेयर को कम्पास के सेंटर पर लाएं। ऐसा करने के लिए आप अपने आईफोन को हाथ में रखकर एकदम सीधा रखें।स्टेप 3- क्रॉसहेयर सेंटर में आ जाए तो कम्पास पर टैप कर दें।इससे आपकी लोकेशन लॉक हो जाएगी।स्टेप 4- अब नीचे रहे कॉर्डिनेट्स को कॉपी कर लें।इसके लिए कोड पर लॉन्ग प्रेस करें और कॉपी ऑप्शन पर क्लिक कर दें।स्टेप 5- फिर
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Also This:
iMessages ऐप के जरिए शेयर कर दें।अब सामने वाला व्यक्ति उन कॉर्डिनेशन को मैप्स पर पेस्ट करके आपकी लोकेशन देख पाएगा।हालांकि,ध्यान रखें कि कम्पास पर कॉर्डिनेट्स दिखें,इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में एक मामूली बदलाव करना होगा।
कॉर्डिनेट्स ऑन करने के लिए बदलें ये सेटिंगइसके लिए आपको अपने आईफोन की सेटिंग में जाना होगा।फिर आपको सर्च बार में जाकर प्राइवेसी और स्कियोरिटी के लिए सर्च करना होगा।अब आपको लोकेशन सर्विसेस का ऑप्शन दिखेगा।इस पर क्लिक करें।इसके बाद लोकेशन सर्विस के सामने ने टॉगल को ऑन कर दें। ऐसा करते ही कम्पास ऐप में कॉर्डिनेट दिखने लगेंगे।
इस तरह आप आसानी से बिना इंटरनेट के भी लोकेशन शेयर कर पाएंगे।
Report suhana live news.com
S.MATHUR====
CG.janjgir-champa
Mo.6263113057
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
कोई कर रहा है आपका पीछा?बिना इंटरनेट लोकेशन शेयर कर बुलाएं मदत,बहुत आसान है तरीका।
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





