जिला.जांजगीर -चांपा में लगातार हो रहे सड़क हादसे में फिर इज़ाफ़ा,बुझ गई घर की चिराग । जांजगीर-चाांपा ओवरब्रिज के नीचे दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार की घर का चिराग़ बुझ गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जांजगीर कुलिपोटा रेल्वेब्रिज के समीप आज एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक

Featured Image

ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। हताहत युवक की गंभीर स्थिती को देखते हुए बिलासपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सनत कुमार यादव,उम्र लगभग 26 वर्ष,निवासी बसंतपुर थाना जांजगीर के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल एजेंसी में फाइनेंस का कार्य करता था और अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। दुर्घटना कारित ट्रैक्टर। हादसा इतना भयावह था कि सनत के सिर में गहरी चोट लगने से उसका चेहरा तक पहचान नहीं आ रहा था। राहगीरों और मित्रों की भीड़ जब मौके पर एकत्र हुई,तब जाकर मृतक की पहचान हो सकी। हादसे की जानकारी जैसे ही गांव वालों तक पहुंची,माहौल गमगीन हो गया। सूत्रों के अनुसार, सनत अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था,तभी जांजगीर ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद डाला। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह दूर जा गिरा और सड़क पर बुरी तरह लहूलुहान पड़ा रहा। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,ट्रैक्टर व उसके चालक को कब्जे में ले लिया गया और कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ सनत कुमार यादव के दो छोटे-छोटे बच्चें है। उनका न तो कोई बड़ा भाई है और न ही पिता।अब पूरा परिवार उस स्तंभ को खो चुका है जो उनका सहारा था। गांववालों के अनुसार सनत बेहद मिलनसार,हंसमुख और जिम्मेदार युवक था। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची,पूरे बसंतपुर सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। लोग विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि इतना हंसता-खेलता युवक इस तरह असमय दुनिया छोड़कर चला गया। आंखें नम,दिल बोझिल—अंतिम दर्शन को आतुर आंखे । सनत के पार्थिव शरीर को जैसे ही बिलासपुर से गांव लाया गया,लोगों की आंखें नम हो गईं। हर कोई उसे अंतिम बार देखने को आतुर थे।और लोगों की नयन नम आंखों से भरा हुआ था। माँ सदमे में है खुद के साथ बच्चों की परिवेश की क्या होगी यह चिंता में आंखों की धार रुकने की नाम नही ले रही हैं।गांव की एक सजीव,संघर्षशील और सकारात्मक युवा का इस प्रकार जाना हर किसी को झकझोर गया है। पुलिस कर रही जांच,परिजनों को न्याय की उम्मीद फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है। परिजनों व ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित न्याय व मुआवज़े की मांग की है। यह घटना केवल एक सड़क हादसा नहीं,बल्कि एक परिवार के जीवन का बड़ा संकट बन गई है। शासन-प्रशासन से अपेक्षा है कि मृतक के परिजनों को शीघ्र सहायता मिले और ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही हो,जिससे लापरवाह वाहन चालकों को सबक मिल सके। S.mathur======= News ===Suhanalive.com======= ब्यूरो रिपोर्ट रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ,जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ 📞 9340 52 9317