राहगीर योजना का भी विस्तार से जानकारी प्रदान की। जांजगीर-चांपा जिले की ग्राम कुरदा चांपा में पुलिस कैप्टन.श्री विजय कुमार पांडे ने दो महत्वपूर्ण योजनाओं में ग्रामीणों को जोड़ा।.(1)..महिला कमांडो (2) सड़क सुरक्षा मितान योजना। साथ ही राहगीर योजना का भी मार्गदर्शन किया।।

Featured Image

[video width="848" height="478" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250609-WA0123.mp4"][/video] ग्राम पंचायत कुरदा में एसपी.श्री विजय पांडे जी के निर्देशन और चांपा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में चांपा पुलिस द्वारा"सड़क सुरक्षा मितान"अभियान की नीव ग्राम कुरदा चांपा में रखा गया,और योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया जहां लोगों को जागरूक कर मनोबल बढ़ाया।वही ग्रामीणों की भीड़ ने,तालियां बजाकर स्वागत किया।। [video width="848" height="478" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250609-WA0121.mp4"][/video]  तथा योजनाएं की समर्थन करते हुए सहभागिता निभाने की बात कही। सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना,दुर्घटना में घायल लोगों की सहायता करना तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना,                     अभियान की उद्देश्या है। "सड़क सुरक्षा मितान"योजना का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति सजगता फैलाना है। यह योजना न केवल सड़क दुर्घटनाओं के समय घायलों को तत्काल सहायता देने में सहायक है,बल्कि सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से यातायात प्रणाली को भी बेहतर बनाती है। सड़क सुरक्षा मितानों द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्य:1. दुर्घटना स्थल पर तत्काल पहुंचना दुर्घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा मितान को तत्काल मौके पर पहुंचना होता है जिससे घायल व्यक्ति को शीघ्र सहायता मिल सके। 2. प्राथमिक उपचार प्रदान करना घायल व्यक्ति की स्थिति के अनुसार यथासंभव प्राथमिक उपचार देना आवश्यक होता है,जिससे उसकी स्थिति स्थिर बनी रहे। 3. पुलिस को सूचना देना दुर्घटना की जानकारी नजदीकी पुलिस थाना या संबंधित अधिकारी को शीघ्र देना होता है ताकि प्रशासनिक मदद शीघ्र पहुंचे। 4. एंबुलेंस सहायता घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए नजदीकी अस्पताल में संपर्क करना तथा एंबुलेंस सुविधा सुनिश्चित करना। 5. परिजनों को सूचना देना घायल व्यक्ति के परिजनों या परिचितों को उनके हाल की जानकारी देना और अस्पताल में पहुंचने में सहायता करना। 6. आपातकालीन नंबरों का उपयोग जैसे 108 (एम्बुलेंस), 112 (आपात सेवा) आदि नंबरों का प्रयोग कर तुरंत दुर्घटना की जानकारी देना। 7. गांव/आसपास के लोगों को जोड़ना गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इस सेवा में जोड़ना,जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक हों और जरूरत के समय सहायता कर सकें। 8. स्वयं जागरूक रहना और जागरूक करना मितानों का यह कर्तव्य है कि वे खुद यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी पालन के लिए प्रेरित करें। "सड़क सुरक्षा मितान"एक सराहनीय पहल है जो समाज के हर वर्ग को सड़क सुरक्षा में सहभागी बनाकर न केवल दुर्घटनाओं की संख्या को कम कर सकती है,बल्कि जीवन रक्षा में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस योजना से प्रेरित होकर हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए और दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए। यह मानवीय कर्तव्य भी है और कानूनी जिम्मेदारी भी। [video width="848" height="478" mp4="http://suhanalivenews.com/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250609-WA0120.mp4"][/video] --संपर्क नंबर: कंट्रोल रूम, जांजगीर: 94791-93199 थाना यातायात,जांजगीर: 94791-93108 सीएमएस यातायात: 81033-99002 अति. पुलिस अधीक्षक (यातायात): 96911-60597 नायब तहसीलदार चांपा: 78289-16558 "सड़क सुरक्षा मितान"एक सराहनीय पहल है जो समाज के हर वर्ग को सड़क सुरक्षा में सहभागी बनाकर न केवल दुर्घटनाओं की संख्या को कम कर सकती है,बल्कि जीवन रक्षा में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस योजना से प्रेरित होकर हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए और दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए। यह मानवीय कर्तव्य भी है और कानूनी जिम्मेदारी भी। News suhanalivenews.com... S.MATHUR.……