श्री अमृतलाल साहू जो की जांजगीर-चांपा जिला के ग्राम पंचायत कुरदा की निवासी है। जो की अपना शिक्षण कार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरिया नवीन जिला शक्ति में दे रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इनका बहुत बड़ा योगदान है,शिक्षा जगत में इन्होंने अनेक पुरस्कार भी जीते हैं। कुछ दिन पहले राज्यपाल पुरस्कार के लिए इनका नाम चयन हुआ है।बीच-बीच में अनेक समजिक कार्य करते आ रहे हैं।परीक्षा के समय यह परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाने

Featured Image

के लिए अनेक कार्य करते हैं,छात्रों को यह अत्यधिक मोटिवेशन करते हैं,अपने स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक चोरिया मैं 100 तुलसी का वृक्ष लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत ही बड़ा दिन है जों की पूरे बिलासपुर संभाग में उन्हें मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकरण के प्रथम पुरस्कार से उन्हें नवाजा गया साथ ही शाल,श्री फल,आकर्षक मोमेन्टो, प्रमाण पत्र,पेन और डायरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसे समस्त ग्रामवासी (कुरदा) के लिए हर्ष का विषय है, इन्होंने अपने गांव का ही नहीं बल्कि पूरे बिलासपुर संभाग का नाम रोशन किया है इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा विधानी महापौर बिलासपुर,अध्यक्षता श्री राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर,श्री सुनील जैन आयुक्त बिलासपुर,संयुक्त संचालक शिक्षा श्री आर पी आदित्य , जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर,माध्यमिक शिक्षा मंडल सदस्य श्री प्रफुल्ल शर्मा सहित संभाग के उत्कृष्ट प्राचार्य एवं व्याख्याता गण उपस्थित थे।। S MATHUR.…. News suhanalivenews.com